वायरल न्यूज़

Video: बॉडी बिल्डर दूल्हा-दुल्हन की हुई शादी तो स्टेज पर ही दिखाने लगे अपना दम, वीडियो ने उड़ाए होश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 29, 2022, 01:06 PM IST

Bodybuilder Dulha Dulhan: बॉडी बिल्डर दूल्हा-दुल्हन अपने शादी के मौके पर जो करते नजर आते हैं, उसे देखकर आपका दिन बन जाएगा। आप देख सकते हैं कि दोनों शादी की स्टेज पर ही पॉवर लिफ्टिंग करते हैं। जबकि वहां मौजूद लोग तालियां बजाकर उनके कॉम्पिटिशन का आनंद उठाते हैं।

Image

दूल्हा-दुल्हन (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का जबरदस्त वीडियो
  • नहीं देखा होगा शादी में ऐसा नजारा
  • बॉडी बिल्डर दूल्हा-दुल्हन ने की शादी

Bodybuilder Dulha Dulhan: ज्यादातर लोग अपने ही प्रोफेशन के लड़के-लड़कियों से शादी करना चाहते हैं। इससे पति-पत्नी की अंडरस्टैंडिंग ठीक रहती है। सोचिए अगर दो बॉडी बिल्डर लोगों की आपस में शादी हो जाए तो हंगामा तो बरपेगा ही। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉडी बिल्डर दूल्हा-दुल्हन अपने शादी के मौके पर जो करते नजर आते हैं, उसे देखकर आपका दिन बन जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों दूल्हा-दुल्हन शादी के दिन ही स्टेज पर वजन उठाने लगते हैं।

वीडियो देखकर शॉक्ड रह जाएंंगे

वीडियो किसी विदेशी शादी का है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन में कॉम्पिटिशन वाले इवेंट देखा जा सकता है। दोनों अपनी शादी वाले दिन मेहमानों के सामने वजन उठाने की हरकत करने लगते हैं। जिसे देखकर कई लोग तो हैरान रह जाते हैं, वहीं बहुत सारे लोग इस मौके को एंजॉय करते हैं। आप देख सकते हैं कि आमने-सामने खड़े होकर दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को जमकर टक्कर देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पॉवर लिफ्टिंग करते हैं। जबकि वहां मौजूद लोग तालियां बजाकर उनके कॉम्पिटिशन का आनंद उठाते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो की शुरुआत से ही दूल्हा और दुल्हन बैक टू बैक हैवीनेट रॉड लिफ्ट करते नजर आते हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों बिना रुके एक-एक करके रॉड उठाते रहते हैं। इस दौरान दुल्हन दूल्हे को जमकर टक्कर देती है। पॉवरलिफ्टिंग के बाद दुल्हन स्क्वाट्स लगाने लगती है और दूल्हे को भी ऐसा करने का इशारा करती है। शादी का यह वीडियो देखकर किसी के भी पसीने छूट जाएंगे। वीडियो को chestonuy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article