पहली बर्फबारी का लेना है मजा? ये 5 जगहें हैं खास, जल्द ही दिखने लगता है सफेद नजारा

अगर आप सर्दियों की शुरुआत में पहाड़ों पर बर्फ देखने का सपना देख रहे हैं, तो देश के ये 5 हिल स्टेशन आपके लिए खास हो सकते हैं।

Authored by: prabhat sharmaUpdated Sep 19 2026, 14:14 IST
​पहली बर्फबारी​Image Credit : Canva01 / 06

​पहली बर्फबारी​

पहली बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो देश के ये 5 हिल स्टेशन आपके लिए खास हो सकते हैं। नवंबर के महीने में ही इन पांच जगहों पर पहाड़ों का रंग बदल जाता है।

​गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर​Image Credit : Canva02 / 06

​गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर​

नवंबर के आखिर से दिसंबर की शुरुआत के बीच यहां आमतौर पर बर्फबारी की शुरुआत हो जाती है। देवदार के पेड़, पहाड़ और बर्फ से ढकी ढलानें गुलमर्ग की पहचान है।

​सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीर​Image Credit : Canva03 / 06

​सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीर​

पहाड़ों पर जमी बर्फ और नीचे घाटी का नजारा सोनमर्ग की पहचान है। नवंबर से ही यहां ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

​औली, उत्तराखंड​Image Credit : Canva04 / 06

​औली, उत्तराखंड​

उत्तराखंड के औली में नवंबर के दौरान शुरुआती बर्फबारी हो सकती है, जबकि दिसंबर से बर्फ का माहौल ज्यादा बेहतर होने लगता है।

​कुफरी, हिमाचल प्रदेश​Image Credit : Canva05 / 06

​कुफरी, हिमाचल प्रदेश​

शिमला से कुछ दूरी पर स्थित कुफरी में नवंबर के आखिर या सर्दियों की शुरुआत में बर्फ देखने की संभावना रहती है। बर्फबारी के बाद यहां के देवदार के पेड़ और पहाड़ी रास्ते काफी खूबसूरत नजर आते हैं।

​मनाली, हिमाचल प्रदेश​Image Credit : Canva06 / 06

​मनाली, हिमाचल प्रदेश​

मनाली टाउन में अच्छी बर्फ के लिए अक्सर दिसंबर का इंतजार करना पड़ सकता है। मनाली शहर में बर्फबारी और आसपास ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का समय अलग हो सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!