क्रिकेट

नशे में मारपीट के मामले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने बंद की जांच

Brydon Carse Assault Case: पुलिस केस से राहत मिलने के बाद भी कार्स की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया था, जिसे इंग्लैंड ने 3-0 से जीता। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ चल रही टी20 और वनडे सीरीज से भी उन्हें बाहर रखा गया।

Image

ब्रायडन कार्स को बड़ी राहत (फोटो साभार -brydon_carse)

Brydon Carse Assault Case: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को बड़ी राहत मिली है। डर्बी में हुए कथित मारपीट और शराब पीकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ जांच बंद कर दी है। डर्बीशायर पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस मामले में अब कोई चार्ज नहीं लगाया जाएगा। पिछले महीने कार्स का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह हथकड़ी में नजर आए थे। मामला 23 अगस्त की रात का है, जब डर्बी के मौली मैलोन्स पब में पुलिस को बुलाया गया था। आरोप था कि कार्स ने नशे में हंगामा और मारपीट की। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में डिटेल लेने के बाद छोड़ दिया गया था।

पुलिस ने बंद की कार्स के खिलाफ जांच

पुलिस ने अपने बयान में कहा, "डर्बी सिटी सेंटर में मारपीट की रिपोर्ट पर जांच बंद कर दी गई है। 23 अगस्त को तड़के मौली मैलोन्स में हमारी टीम गई थी। एक व्यक्ति को नशे में हंगामा करने के शक में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में डिटेल लेकर छोड़ दिया गया।" क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, कथित पीड़ित ने खुद कोई शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया, इसलिए पुलिस ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की।

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर

हालांकि पुलिस केस से राहत मिलने के बाद भी कार्स की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया था, जिसे इंग्लैंड ने 3-0 से जीता। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ चल रही टी20 और वनडे सीरीज से भी उन्हें बाहर रखा गया। ईसीबी ने कहा था कि कार्स को डर्बी की घटना से जुड़े मुद्दों पर काम करने और खुद को रीसेट करने के लिए समय की जरूरत है।

जो रूट ने घटना पर जताई थी नाराजगी

अब क्रिकेट रेगुलेटर इस मामले की अलग से जांच करेगा। टेस्ट कप्तान जो रूट ने इस घटना पर नाराजगी जताई थी, वहीं व्हाइट बॉल कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा था कि कार्स को "अपना घर व्यवस्थित करने की जरूरत है"। इंग्लैंड में पिछले कुछ समय में हैरी ब्रूक, बेन डकेट, बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों के क्लबिंग और ड्रिंकिंग कल्चर पर सवाल उठ रहे हैं और कार्स का मामला भी उसी से जुड़ा है। उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सितंबर 2027 तक है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article