वायरल न्यूज़

VIDEO: शिव मंदिर में घुसा भालू, लोहे की जाली तोड़कर खूब मचाया आतंक, दहशत में आए लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक भालू शिव मंदिर में घुसकर उत्पात मचा रहा है। वीडियो कांकेर जिले के एकतानगर का बताया जा रहा है।

Image

मंदिर में घुसा भालू (Times Now)

छत्तीसगढ़ के कांकेर के एकतानगर में दिनदहाड़े एक जंगली भालू शिव मंदिर में घुस गया और वहां जाकर उसने जमकर उत्पात मचाया। भालू के शिव मंदिर में घुसने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शिव मंदिर में घुसने के बाद भालू ने लोहे की जाली को तोड़कर मंदिर परिसर में खूब उत्पात मचाया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

लोहे की जाली को तोड़कर मंदिर में घुसा भालू

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर में भालू अंदर घुसकर लोहे की जाली को तोड़कर उत्पात मचाए जा रहा है। उत्पात मचाने के बाद वह मंदिर परिसर से बाहर निकल जाता है और फिर कार पर कूदकर बाहर भाग जाता है। वीडियो में भालू देखने में विशालकाय नजर आ रहा है।

कुत्तों ने भौंककर भगाया

भालू के इस उत्पात के वीडियो को मंदिर के बाहर मौजूद एक शख्स ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस घटना में एक राहत की बात यह रही कि मंदिर के आसपास मौजूद आवारा कुत्तों ने भालू को भौंककर डराने की कोशिश की। कुत्तों की लगातार भौंकने की आवाज से भालू घबरा गया और अंत में मंदिर छोड़कर पास के जंगल की ओर भाग गया।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article