वायरल न्यूज़

नजरें हटाना हुआ मुश्किल! मुरादाबाद की रामलीला में श्रीराम बने कलाकार के नैन-नक्श पर फिदा हुई जनता, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रामलीला का एक खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे कलाकार का रूप, वेशभूषा और भक्ति भाव से भरे चेहरे की अभिव्यक्ति लोगों का दिल जीत रही है।

Image

कलाकार ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @pratikshaaa017)

Viral Video: देशभर में नवरात्रि और विजयदशमी के त्योहार के आसपास भव्य रामलीलाओं का मंचन किया जाता है। लेकिन, इस बार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रामलीला चर्चा का सबसे प्रमुख केंद्र बनी हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो (Trending Video) जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें राम का किरदार निभाने वाला कलाकार लोगों के बीच छाया हुआ है और लोग उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए उसका फैन हो जाएंगे।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवान राम का किरदार निभा रहे युवा कलाकार ने लाल और सुनहरे रंग का बेहद भव्य वस्त्र, सूर्य-चिह्न से सुसज्जित कवच, मुकुट और आभूषण पहने हुए हैं। उसके साथ मंच पर माता सीता का अभिनय कर रही कलाकार भी पारंपारिक पोशाक में नजर आ रही हैं। वीडियो की सबसे खास बात कलाकार का शांत, सौम्य और तेजोमय रूप है। पृष्ठभूमि में भावुक गीत बज रहा है और कलाकार मंद-मंद मुस्कान के साथ हाथ जोड़कर दर्शकों और ईश्वर को प्रणाम कर रहे हैं। उनके चेहरे की मासूमियत, आंखों की चमक और अभिनय की सादगी ने हर किसी को भावविभोर कर दिया है। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    मनमोहक नजारा

    वीडियो में कलाकार को देखकर आप भी जरूर प्रभावित हो गए होंगे। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को pratikshaaa017 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, लाखों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है मानो साक्षात मर्यादा पुरुषोत्तम मंच पर विराज रहे हों, बहुत ही सुंदर अभिनय। वहीं, एक अन्य यूजर का कहना था कि मुरादाबाद की रामलीला की बात ही अलग है, इस बार का श्रृंगार और मंचन वाकई अद्भुत है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article