वायरल न्यूज़

VIDEO: जमीन छोड़ पानी पर उतरा पंडाल, 'तैरते जहाज' में विराजमान हुईं मां दुर्गा, देखें मनमोहक नजारा

Viral Video: कोलकाता की दुर्गा पूजा हमेशा से अपनी अनोखी और रचनात्मक थीम के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। वहीं, इस बार दमदम पार्क इतिहास और कला का एक ऐसा बेजोड़ संगम पेश किया है, जो किसी को भी पुराने दौर में ले जाने के लिए काफी है। यहां एक विशाल तालाब के ऊपर पानी में तैरता हुआ जहाज बनाया गया है, जो प्राचीन काल के समुद्री जहाजों, मसाला व्यापारियों और महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय के इतिहास की याद दिलाता है।

Image

पानी में तैरता दुर्गा पंडाल (तस्वीर साभार- @shutter_bong)

Viral Video: कोलकाता की दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह कला, संस्कृति और कल्पना का एक ऐसा महाकुंभ है, जहां हर साल कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो दुनिया भर के लोगों को हैरान कर देता है। इस साल दमदम पार्क तरुण संघ ने अपनी थीम से तहलका मचा दिया है। यहां बनाया गया पंडाल (Durga Pandal) कोई आम पंडाल नहीं है, बल्कि पानी पर पूरी तरह तैरता हुआ एक प्राचीन जहाज है। इस पंडाल के अंदर कदम रखते ही दर्शक सीधे इतिहास के एक पुराने दौर में पहुंच जाते हैं। इस नजारे को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित है।

यह थीम शुरुआती सदी के समुद्री यात्रियों, पुराने व्यापारिक जहाजों, मसालों के कारोबार और बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है। इसमें बंगाल के गौरवशाली इतिहास और राजा राम मोहन राय के योगदान की झलक को बेहद खूबसूरती के साथ उकेरा गया है। तालाब के बीचों-बीच भव्य रूप से सजाया गया यह तैरता हुआ जहाज रात के समय रोशनी में बेहद जादुई और मनमोहक नजर आता है। पंडाल के चारों ओर पानी के तालाब में छोटी-छोटी नावें तैरती हैं, जो उस पुराने दौर के जल-व्यापार और सफर की याद दिलाती हैं। जहाज रूपी इस पंडाल के भीतर मां दुर्गा की बेहद भव्य और पारंपरिक प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसकी नक्काशी देखने लायक है। तो आप भी वीडियो में देखें यह भव्य नजारा...

सोशल मीडिया पर छाया दुर्गा पंडाल

कोलकाता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कल्पना को हकीकत में बदलने की कला अगर कोई जानता है, तो वह केवल 'कोलकाता' है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को shutter_bong नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं एक लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियोको पसंद किए हैं। वहीं, इस पंडाल की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article