वायरल न्यूज़

आसमान में चमकी मां दुर्गा की छवि! 3,000 ड्रोन्स के इस जादुई एरियल शो ने खींचा सबका ध्यान, देखें VIDEO

Viral Video: पश्चिम बंगाल के दीघा स्थित न्यू दीघा बीच पर दुर्गा पूजा समारोह के दौरान एक भव्य नजारा देखने को मिला। यहां करीब 3,000 ड्रोन्स के एक शानदार एरियल शो के जरिए आसमान को रोशनी से जगमगा दिया गया, जिसमें आसमान में मां दुर्गा की बेहद खूबसूरत और भव्य आकृति उकेरी गई।

Image

भव्य नजारा

Viral Video: दुर्गा पूजा (Durga Puja) का नाम आते ही मन में पारंपरिक ढर्रे की धुनें, ढाक की थाप, भव्य पंडाल और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाते रास्ते याद आते हैं। लेकिन, इस बार पश्चिम बंगाल के दीघा में दुर्गा पूजा का जश्न एक बिल्कुल ही नए और आधुनिक स्तर पर पहुंच गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महा पंचमी के खास मौके पर न्यू दीघा बीच के आसमान ने कुछ ऐसा देखा, जिसे देखकर हर शख्स की आंखें फटी की फटी रह गईं। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित है।

    दीघा के न्यू दीघा बीच पर महा पंचमी के मौके पर आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में तकनीक का ऐसा जादू बिखेरा गया कि हर कोई देखता रह गया। इस भव्य आयोजन में एक साथ 3,000 ड्रोन्स को हवा में छोड़ा गया, जिन्होंने रात के अंधेरे आसमान को अपनी चमचमाती रोशनी से सराबोर कर दिया। इन ड्रोन्स की मदद से रात के वक्त आसमान में मां दुर्गा की एक बेहद भव्य, विशाल और अलौकिक आकृति बनाई गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हजारों की संख्या में जगमगाते ड्रोन्स ने मिलकर आसमान में मां दुर्गा का मुखौटा और पारंपरिक आभूषणों से सजा उनका स्वरूप तैयार किया। इस नजारे को देखने के लिए न्यू दीघा बीच पर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। समुद्र के किनारे आसमान में तैरती हुई मां दुर्गा की इस पावन छवि को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए और अपने कैमरों में इस पल को कैद करने लगे। देखें वीडियो...

    नजारा देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

    जैसे ही यह ड्रोन शो शुरू हुआ, इसका वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियों में आ गया। इस नजारे को देखकर आप भी चकित रह गए होंगे। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। लोग इस आधुनिक कलाकारी और पारंपरिक आस्था के मेल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा वैसे भी पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन दीघा के इस 3,000 ड्रोन शो ने इस बार के उत्सव में चार चांद लगा दिए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article