सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं। जिसमें लोगों को चैलेंज दिया जाता है कि इस तस्वीर में कोई छिपे नंबर या फिर छिपी हुई कोई आकृति खोजें। ऐसे चैलेंज को लोग बड़ी दिलचस्पी के साथ पूरा करते हैं।
हालांकि इस तरह के चैलेंज कई दफा आसान भी लगते हैं लेकिन कई बार ये लोगों के दिमाग को घुमा कर रख देते हैं। लोग घंटों मेहनत करते रहते हैं लेकिन ऐसे चैलेंज को वे पूरा नहीं कर पाते।
ऐसा ही ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ा एक चैलेंज हम आपके लिए लेकर आए हैं। जिसमें आपको सूरजमुखी के फूल के बीच एक गुलाब के फूल को खोजना है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको 10 सेकेंड का वक्त दिया जा रहा है।
तो चलिए आप अपनी आंखों के पावर का इस्तेमाल करिए और 10 सेकेंड में इस चैलेंज को पूरा कर के दिखाइए। याद रहे आपको सूरजमुखी के बीच एक गुलाब के फूल को खोजना है।
सूरजमुखी के फूल के बीच गुलाब के फूल को खोजना इतना भी आसान नहीं है। कई लोगों ने इस चैलेंज को पूरा करने की कोशिश की लेकिन मात्र 1% लोग ही इस चैलेंज को पूरा कर पाए। देखते हैं क्या आप इस चैलेंज को पूरा कर पाते हैं या नहीं।
जिन लोगों को गुलाब का फूल नहीं मिला था वे इस तस्वीर को देखें, हमने उनके लिए गुलाब के फूल को काले रंग के घेरे से हाईलाइट किया हुआ है। शायद अब आपको गुलाब का फूल उन सूरजमुखी के फूलों के बीच दिख गया होगा।
सूरजमुखी के फूल के बीच गुलाब का फूल खोजने का यह चैलेंज अगर आपने पूरा कर लिया है तो आप बधाई के पात्र हैं। उम्मीद है कि आपने तय समय में गुलाब के फूल को खोज दिया होगा। जिन लोगों को अब तक वह फूल नहीं मिला। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।