क्रिकेट

Ranji Trophy: त्रिपुरा क्रिकेट टीम ने सौराष्ट्र को 133 रन से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की

Ranji Trophy, Tripura vs Saurashtra: त्रिपुरा ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र को 133 रन से करारी शिकस्त देकर मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है।

Image

त्रिपुरा ने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की (Instagram/tripura_ca)

त्रिपुरा क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बृहस्पतिवार को यहां पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र को 133 रन से करारी शिकस्त देकर मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की। ऑफ स्पिनर संदीप सरकार और तेज गेंदबाज अभिजीत सरकार ने सात विकेट साझा कर त्रिपुरा की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। त्रिपुरा क्रिकेट टीम ने 342 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही सौराष्ट्र क्रिकेट टीम को 208 रन पर आउट कर अपने क्रिकेट इतिहास की यादगार जीत दर्ज की।

इससे पहले टीम ने पिछले वर्षों में एलीट ग्रुप में हिमाचल प्रदेश और गोवा के खिलाफ भी जीत दर्ज की थी। सौराष्ट्र ने दिन की शुरुआत में सात विकेट पर 131 रन से आगे खेलना शुरू किया। अनुभवी अर्पित वासवदा और चेतन सकारिया की कोशिश टीम को मुश्किल से निकालने की थी, लेकिन दिन के पहले ही ओवर में अभिजीत ने सकारिया को पवेलियन भेजकर सौराष्ट्र की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।

इसके बाद वासवदा (89 रन, 189 गेंद) और नील पंड्या (नौ रन, 63 गेंद) ने नौवें विकेट के लिए 59 रन जोड़कर सौराष्ट्र की हार को कुछ देर के लिए टाला। अभिजीत ने पंड्या को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वासवदा ने 122 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए एक छोर संभाले रखा। वह त्रिपुरा के कप्तान मणिशंकर मुरासिंह के सटीक थ्रो रन आउट हुए जिससे सैराष्ट्र की पारी समाप्त हो गयी।

चार मुकाबलों में यह त्रिपुरा की पहली जीत है। इस सफलता के साथ टीम छह अंक लेकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। पिछले मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ पारी की बड़ी हार झेलने के बाद पूर्व चैंपियन जैसी मजबूत टीम को शिकस्त देना त्रिपुरा की उपलब्धि को और खास बनाता है। सौराष्ट्र चार मैचों में 13 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article