एजुकेशन

SBI SO Recruitment 2026: बैंक में मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर बनने का मौका, जानें कब तक करें आवेदन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 77 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

बैंक में मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर बनने का मौका (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 77 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 तय की गई है।

इस भर्ती में असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर/डिप्टी मैनेजर के पद शामिल हैं। दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?
पद का नामपदों की संख्या
असिस्टेंट मैनेजर-इंजीनियर (फायर)17
मैनेजर/डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी)60
कुल पद77

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

असिस्टेंट मैनेजर-इंजीनियर (फायर) पद के लिए उम्मीदवार के पास फायर इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री या फायर सेफ्टी से जुड़ी निर्धारित चार वर्षीय डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, इंस्टीट्यूशन ऑफ फायर इंजीनियर्स (भारत/यूके) के ग्रेजुएट सदस्य या NFSC नागपुर से डिविजनल ऑफिसर्स कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

वहीं, मैनेजर/डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन जरूरी है।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

1. सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Careers सेक्शन खोलें।

3. संबंधित भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

4. रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।

5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करके फीस जमा करें।

7. फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकालकर रख लें।

चयन कैसे होगा?

दोनों पदों के लिए चयन प्रक्रिया अलग-अलग है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले SBI की विस्तृत भर्ती अधिसूचना जरूर पढ़ लें। इसमें चयन के चरणों और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी दी गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article