890 किलो का विशाल घोड़ा, पूरी दुनिया में सबसे ऊंचा कद, तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे शॉक्ड

दुनिया में आपने कई तरह के घोड़े देखे होंगे, लेकिन क्या कभी ऐसा घोड़ा देखा है जिसकी ऊंचाई इतनी हो कि उसके सामने इंसान किसी बच्चे की तरह लगे। अगर नहीं तो आज इन तस्वीरों के जरिए दुनिया के सबसे ऊंचे घोड़े को देख लीजिए। जिसका कद देखकर यकीनन आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा।

Authored by: Pankaj YadavUpdated Sep 18 2026, 13:00 IST
दुनिया का सबसे ऊंचा जीवित घोड़ाImage Credit : Instagram/@GWR01 / 08

दुनिया का सबसे ऊंचा जीवित घोड़ा

ये रहा दुनिया का सबसे ऊंचा घोड़ा, जिसका नाम ह्यूगो है और इसकी हाइट करीब 6 फीट 6 इंच है। यह विशालकाय घोड़ा शायर नस्ल का है। जिसका नाम दुनिया के सबसे ऊंचे जीवित घोड़े के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2027 (Guinness World Records 2027) में दर्ज है।

कितनी है इस घोड़े की हाइट?Image Credit : Instagram/@GWR02 / 08

कितनी है इस घोड़े की हाइट?

ह्यूगो नाम के इस घोड़े की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है और उसका कद उससे भी ज्यादा हैरान करने वाला है। चार साल की उम्र में जब 2 दिसंबर 2025 को उसकी ऑफिशियल हाइट मापी गई, तो वह 199 सेंटीमीटर यानी करीब 6 फीट 6 इंच लंबा निकला। घोड़ों की ऊंचाई नापने के लिए हाथ नामक पारंपरिक माप का इस्तेमाल किया जाता है। ह्यूगो की लंबाई 19.2 हाथ दर्ज की गई है।

दो बड़े पियानो जितना वजनImage Credit : Instagram/@GWR03 / 08

दो बड़े पियानो जितना वजन

सिर्फ ऊंचाई ही नहीं, ह्यूगो का वजन भी बेहद खास है। माना जाता है कि उसका वजन करीब 890 किलोग्राम है। यानी लगभग दो बड़े पियानो के बराबर। इतने बड़े शरीर के बावजूद ह्यूगो के मालिकों का कहना है कि वह बेहद शांत और प्यारा घोड़ा है। जिसे केले खाना बहुत अच्छा लगता है।

कहां और किसके साथ रहता है यह घोड़ा?Image Credit : Instagram/@GWR04 / 08

कहां और किसके साथ रहता है यह घोड़ा?

ह्यूगो ब्रिटेन के नॉर्थम्प्टनशायर स्थित टॉवसेस्टर में ब्रेट और लिसा मास्टर्स के फार्म पर रहता है। जब ह्यूगो करीब 18 महीने का था, तभी से यह परिवार उसकी देखभाल कर रहा है। लिसा मास्टर्स के मुताबिक, ह्यूगो देखने में भले ही बहुत विशाल है, लेकिन स्वभाव से वह बिल्कुल अलग है। वह कहती हैं कि ह्यूगो एक बड़े कुत्ते जैसा है, यानी बहुत नरम दिल और दोस्ताना।

आम घोड़े जैसा व्यवहार, लेकिन चढ़ना मुश्किलImage Credit : Instagram/@GWR05 / 08

आम घोड़े जैसा व्यवहार, लेकिन चढ़ना मुश्किल

लिसा खुद घुड़सवारी करती हैं और ह्यूगो पर सवारी भी करती हैं। उनका कहना है कि ऊपर बैठने के बाद ह्यूगो किसी दूसरे घोड़े जैसा ही महसूस होता है। हालांकि, उसकी ऊंचाई के कारण जमीन से उनका सिर करीब तीन मीटर ऊपर पहुंच जाता है। ह्यूगो पर चढ़ना और उतरना आसान नहीं है, खासकर लिसा के लिए क्योंकि लिसा खुद ज्यादा लंबी नहीं हैं। इसके लिए वह एक छोटी सी कुर्सी का इस्तेमाल करती हैं, जिसे 'हॉप-अप' कहा जाता है।

​माता-पिता सामान्य कद के थेImage Credit : Instagram/@GWR06 / 08

​माता-पिता सामान्य कद के थे

ह्यूगो अब अपने इलाके में भी काफी मशहूर है। वह कई स्थानीय त्योहारों और कंट्री शो में दिखाई देता है। उसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और उसकी ऊंचाई देखकर हैरान रह जाते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ह्यूगो के माता-पिता असामान्य रूप से लंबे नहीं थे। लिसा बताती हैं कि उसकी मां करीब 17 हाथ और पिता लगभग 18 से 19 हाथ लंबे थे। परिवार ने कभी नहीं सोचा था कि उनका घोड़ा इतना बड़ा हो जाएगा। लिसा का मानना है कि ह्यूगो अभी पूरी तरह बढ़ना बंद नहीं हुआ है। उनके अनुसार, शायर नस्ल के घोड़े 7 या 8 साल की उम्र तक बढ़ते और विकसित होते रहते हैं। इसका मतलब है कि आने वाले वर्षों में ह्यूगो और भी बड़ा हो सकता है।

पहले कौन था सबसे ऊंचा?Image Credit : Instagram/@GWR07 / 08

पहले कौन था सबसे ऊंचा?

ह्यूगो से पहले दुनिया के सबसे ऊंचे जीवित घोड़े का रिकॉर्ड बिग जेक के नाम था। अमेरिका के विस्कॉन्सिन में रहने वाला बिग जेक बेल्जियन ड्राफ्ट नस्ल का घोड़ा था। 2010 में उसकी ऊंचाई 210.19 सेंटीमीटर मापी गई थी। हालांकि, 2021 में उसकी मृत्यु हो गई। अगर इतिहास के सबसे ऊंचे घोड़े की बात करें तो सैमसन नाम का एक शायर घोड़ा सबसे आगे है। 1850 में उसकी ऊंचाई करीब 2.19 मीटर दर्ज की गई थी। बाद में उसका नाम ममथ रखा गया। उसका वजन लगभग 1,524 किलोग्राम बताया जाता है।

दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा भी मौजूदImage Credit : Instagram/@GWR08 / 08

दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा भी मौजूद

इसी कहानी का एक और दिलचस्प हिस्सा है। जहां ह्यूगो दुनिया का सबसे ऊंचा जीवित घोड़ा है, वहीं जर्मनी का पुमुकल दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा है। पुमुकल की ऊंचाई सिर्फ 52.6 सेंटीमीटर है। यानी ह्यूगो की ऊंचाई का लगभग एक चौथाई। पुमुकल अपने मालिक कैरोला वाइडमैन के साथ रहता है और एक चिकित्सा पशु के रूप में अस्पतालों, बुजुर्गों और हॉस्पिस में मरीजों से मिलने जाता है। इस तरह एक तरफ ह्यूगो अपनी विशाल ऊंचाई से लोगों को हैरान करता है, तो दूसरी तरफ पुमुकल अपने छोटे कद और प्यारे स्वभाव से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!