वायरल न्यूज़

33 करोड़ की लॉटरी जीतकर भी खुश नहीं हुआ ये बंदा, वजह जानकर माथा पकड़ लेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 2, 2024, 09:13 AM IST

Viral News Today: आज आप एक ऐसे शख्स के बारे में जानेंगे जो करोड़ों रुपये का जैकपॉट जीतने के बाद भी ज्यादा खुश नहीं है। इसकी वजह भी ऐसी है जो शायद ही पहले सुनी होगी।

Image

करोड़ों रुपये का जैकपॉट जीतने के बाद भी खुश नहीं हुआ शख्स। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • जैकपॉट जीतने के बाद भी खुश नहीं शख्स
  • अमेरिका के न्यूजर्सी का है अजीब मामला
  • बताया क्यों खुश नहीं हुआ जीतने के बाद

Viral News Today: दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जिसे पैसे से प्यार ना होगा। क्योंकि माना जाता है कि पैसा हर परेशानी का हल होता है। ऐसे में हर कोई अपनी जिंदगी में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता है। फिर चाहे कोई कितना भी अमीर ही क्यों ना होगा। मगर क्या हो जब किसी गरीब को इतना तगड़ा जैकपॉट लगाकर कि सुनकर कानों पर यकीन करना तक मुश्किल हो जाएगा। यकीन नहीं करेंगे मगर ऐसा सचमुच हुआ है, जहां एक शख्स को करीब 33 करोड़ रुपये का जैकपॉट लग गया। मगर इससे भी चौंकाने वाली बात है कि बंदा इतना तगड़ा जैकपॉट लगने के बाद खुश नहीं हुआ।

शख्स को लगा करोड़ों का जैकपॉट

पूरा मामला अमेरिकी राज्य न्यूजर्सी का है। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मिरर ने बताया कि ये सबकुछ विली सीली नाम के शख्स के साथ हुआ जो इतनी बड़ी लॉटरी जीतने के बाद भी खुश नहीं है। इसके पीछे भी उनकी अपनी सोच है। पहले पूरा मामला शुरू से समझते हैं। दरअसल विली सीली अक्सर लॉटरी टिकट खरीदते थे और उन्हें यकीन था कि एक ना एक दिन उनकी भी किस्मत चमक उठेगी। मजेदार है कि भाग्य में भी कुछ ऐसा लिखा था। विली सीली ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 450 मिलियन डॉलर जैकपॉट जीत लिया। इससे हर किसी के हिस्से में करीब 33 करोड़ रुपये आए।

बताया क्यों खुश नहीं हुआ

अचानक करोड़ों से मिलने से विली सीली किस्मत ही बदल गई। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और पत्नी भी नर्सिंग होम जाना बंद कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इसके बाद अपना कर्ज चुकाया। घर की मरम्मत कराई और लग्जरी कारें खरीदीं। जिंदगी मे सबकुछ बढ़िया चलने लगा। मगर धीरे-धीरे उनकी खुशी कम होती चली गई। दरअसल बाद में सीली को अहसास हुआ कि अगर उन्हें लॉटरी के पैसे धीरे-धीरे मिलते तो बात कुछ और होती। उनकी जिंदगी इससे भी ज्यादा आसान होती। उनका मानना है कि इससे लोगों को उनके अमीर बनने के बारे में भी पता नहीं चलता। अब जैकपॉट जीतने के बाद वो दूसरे विजेताओं को सलाह देते हुए कहते हैं कि तुरंत गायब हो जाओ। किसी को पता ना सके कि तुरंत करोड़पति बन चुके हो।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article