वायरल न्यूज़

एक थप्पड़ में जमीन पर लोट गया युवक, उन्नाव के थानेदार की दबंगई का Video हुआ वायरल

उन्नाव के अजगैन कोतवाली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी युवक को थप्पड़ मारते और उसे गाली देते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

भीड़ के सामने युवक को थप्पड़ मारते थानेदार सुरेश सिंह (Times Now Navbharat)

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) में एक पुलिस अधिकारी भीड़ के बीच एक युवक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। थप्पड़ लगने के बाद युवक कई फीट दूर जाकर गिरता दिखाई देता है। इसके बाद पुलिस अधिकारी युवक को गाली देते हुए भी नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

भीड़ के बीच युवक को थप्पड़ मारते दिखे थानेदार

वायरल वीडियो (Viral Video) में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर कुछ लोगों की भीड़ मौजूद है। इसी दौरान एक पुलिस अधिकारी एक युवक के पास पहुंचते हैं। किसी बात को लेकर नाराज नजर आ रहे अधिकारी अचानक युवक को थप्पड़ मार देते हैं। थप्पड़ इतना तेज पड़ता है कि युवक अपना संतुलन खो देता है और कुछ दूरी पर जाकर गिरता है। इसके बाद भी अधिकारी का गुस्सा शांत होता नजर नहीं आता। वीडियो में वह युवक से गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आसपास मौजूद लोग इस पूरी घटना को देखते रहते हैं। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वायरल पोस्ट में अधिकारी की पहचान उन्नाव की अजगैन कोतवाली के निरीक्षक सुरेश सिंह के तौर पर हुई है। हालांकि, वीडियो के आधार पर घटना और थप्पड़ मारने की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग पुलिसकर्मी के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं, कुछ लोग पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। जबकि कई लोगों का कहना है कि किसी भी विवाद की असली वजह सामने आने के बाद ही सही-गलत का फैसला किया जा सकता है लेकिन फिर भी पुलिस को जनता पर ऐसे हाथ नहीं उठाना चाहिए। पुलिस लोगों की मदद के लिए होती है ना कि उन्हें डराने के लिए। फिलहाल, मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article