Emraan-Randeep's Next With Sajid Nadiadwala: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर इमरान हाशमी एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स करने में बिजी हैं। 'आवारापन 2' की जबरदस्त सफलता के बाद हर कोई इमरान हाशमी की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे है। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इमरान हाशमी ने एक नई फिल्म के लिए जाने-माने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला संग हाथ मिलाया है। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी में इमरान हाशमी के साथ रणदीप हुड्डा अहम रोल में दिखाई देंगे। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुआ Vidya Balan और Siddharth Roy Kapur का रोमांटिक पल, वीडियो वायरल)
इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा संग करेंगे काम
बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा को साजिद नाडियाडवाला की नई एक्शन थ्रिलर के लिए फाइनल किया जा रहा है। दोनों एक्टर इससे पहले फिल्म 'जन्नत 2' में दर्शकों को अपनी एक्टिंग से इम्प्रेस कर चुके हैं। फिल्म की कहानी और किरदार से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां फिलहाल गुप्त रखी गई हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में कई बड़े कलाकारों को शामिल किया जाएगा। यानी दर्शकों को एक बड़े स्टारकास्ट वाली एक्शन थ्रिलर देखने को मिल सकती है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai Bachchan का दिखा रॉयल अंदाज, Celine Dion संग डांस ने लूटी महफिल)
बताया जा रहा है कि मेकर्स इस एक्शन थ्रिलर की शूटिंग 2027 में शुरू कर देंगे। निर्माता चाहते हैं कि वो 2027 के अंत तक फिल्म को बड़े परदे पर पेश कर सकें। हालांकि अभी तक फिल्म के टाइटल, डायरेक्टर, बाकी स्टारकास्ट और रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर इमरान हाशमी इन दिनों फिल्म 'गनमास्टर जी9' की रिलीज को लेकर छाए हुए हैं। इस मूवी को आदित्य दत्त डायरेक्ट कर रहे हैं। इस मूवी में इमरान हाशमी को जेनेलिया देशमुख के साथ अहम रोल में देखा जाएगा।
