वायरल न्यूज़

Viral Video: गेहूं की फसल काटने अनोखा तरीका वायरल, देखकर खुश हो जाएंगे किसान

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 27, 2025, 02:04 PM IST

Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे जब किसानों को फसल काटने में गर्मी महसूस हुई तो उन्होंने इससे बचने का गजब तरीका निकाला जो आते ही सोशल मीडिया में छा गया। वीडियो नेटिजन्स भी जमकर खूब कमेंट कर रहे हैं।

Image

बिहार में फसल काटने का गजब का जुगाड़ हुआ वायरल। (Photo/Twitter)

Viral Video: बिहार के छपरा जिले से एक अनोखा और दिलचस्प नजारा सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां के किसानों ने गेहूं की कटाई के दौरान सूरज की तेज गर्मी से बचने के लिए एक बेहद रचनात्मक और किफायती तरीका अपनाया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस तरीके को देखकर ना सिर्फ लोग खुश हो रहे हैं, बल्कि इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। दरअसल गेहूं के खेत में किसानों ने कटाई के दौरान अपने सिर के ऊपर एक रंग-बिरंगा छांव बनाया है। इस छांव को बनाने के लिए उन्होंने लोहे के ढांचे पर बड़े से टेंट को फैलाया। इससे ना सिर्फ सिर्फ सूरज की तेज धूप से राहत मिल रही है।

गर्मी से बचने का जुगाड़

मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो को कैप्शन दिया गया है, 'चैत के समय कटनी करने का यह तरीका बहुत बढ़िया है।' मालूम हो कि चैत का महीना जो मार्च-अप्रैल में आता है। ये महीना बिहार में तेज गर्मी के लिए जाना जाता है। ऐसे में ये तरीका किसानों के लिए बेहद सहूलियत भरा साबित हो सकता है।

एक्स पर देखिए वीडियो

इधर सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर @yadavsubhi06 ने कमेंट किया, 'ई तो बढ़िया जुगाड़ है ', वहीं @Nirajbabu121 ने इसे 'बिहारी जुगाड' करार दिया. एक अन्य यूजर @BiharBallot ने इसे 'इनोवेटिव थॉट ' बताया। कई लोगों ने इसे बिहार की मशहूर जुगाड़ तकनीक का एक शानदार उदाहरण माना, जो कम संसाधनों में भी बड़े काम को आसान बना देती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article