वायरल न्यूज़

पलक झपकते ही गायब हुआ ट्रक!नीलगिरी की पहाड़ियों में 100 फीट नीचे जा समाया लकड़ियों से लदा ट्रक, खौफनाक वीडियो वायरल

Viral Video: तमिलनाडु के खूबसूरत लेकिन खतरनाक पहाड़ी रास्तों वाले नीलगिरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोटागिरी के कट्टाबेट्टू इलाके में लकड़ी से भरा एक भारी-भरकम ट्रक अचानक सड़क से फिसल गया और पलक झपकते ही 100 फीट गहरी खाई में जा समाया।

Image

गहरी खाई में समाया ट्रक

Viral Video: पहाड़ी इलाकों की वादियां जितनी खूबसूरत होती हैं, वहां सफर करना उतना ही जानलेवा और जोखिम भरा हो सकता है। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले से एक ऐसा ही डरावना मामला सामने आया है, जिसे देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो (Shocking Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारी-भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरता हुआ नजर आ रहा है। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर एक पल के लिए आपकी सांसें जरूर थम जाएगी। जिसने भी यह नजारा देखा उसका यही हाल था।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना नीलगिरी जिले के कोटागिरी के पास कट्टाबेट्टू इलाके की है। इस ट्रक में नीलगिरी की लकड़ियां लदी हुई थीं। पहाड़ी रास्ते पर सफर के दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा और ड्राइवर उसपर से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते लकड़ी से लदा यह भारी ट्रक सड़क किनारे की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए करीब 100 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस पूरी घटना का किसी स्थानीय शख्स ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक पल के भीतर ही ट्रक लड़खड़ाता हुआ खाई की तरफ बढ़ता है और फिर धूल के गुबार के साथ नीचे समा जाता है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं और पहाड़ी रास्तों पर ड्राइवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। दिल थामकर देखें ये वीडियो...

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। लेकिन, यहां आपको बता दें कि नीलगिरी जैसे पहाड़ी और सर्पीले रास्तों पर जरा सी चूक भारी साबित हो सकती है। भारी भरकम वजन वाले वाहन जब इन रास्तों से गुजरते हैं, तो ओवरलोडिंग या तकनीकी खराबी के चलते ऐसे हादसे अक्सर सामने आते रहते हैं। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे के वक्त आसपास ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, वरना एक बड़ा जानी नुकसान भी हो सकता था। तो इस मामले पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article