ऑटो न्यूज़

Diwali पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, 10 लाख रुपये से कम में मिलेंगे ये 5 शानदार ऑप्शन

इस दिवाली पर अगर एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। आपके लिए 10 लाख रुपये तक के बजट में 5 स्टार सेफ्टी वाली कई कार मौजूद हैं।

Image

इस दिवाली पर खरीदें 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार

दिवाली (Diwali 2026) पर नई कार घर लाने का प्लान है तो केवल माइलेज, लुक और फीचर्स देखकर फैसला करना समझदारी नहीं होगी। आज के समय में कार खरीदने वालों के लिए सेफ्टी भी एक बड़ी प्राथमिकता बन गई है। यही वजह है कि कंपनियां अपनी कारों में बेहतर सेफ्टी फीचर्स देने के साथ-साथ उन्हें क्रैश टेस्ट में भी मजबूत बनाने पर ध्यान दे रही हैं। भारत NCAP और ग्लोबल NCAP जैसे क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली कारों की संख्या भी बढ़ रही है। अच्छी बात यह है कि सुरक्षित कार खरीदने के लिए अब आपको बहुत ज्यादा बजट खर्च करने की जरूरत नहीं है। बाजार में 15 लाख रुपये से कम कीमत में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जो सेफ्टी के मामले में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। आइए जानते हैं, 5 स्टार रेटिंग वाली ये कारें कौन-सी हैं-

Tata Punch

टाटा पंच बजट में माइक्रो एसयूवी खरीदने वालों के लिए अच्छा विकल्प है। इसे भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। 2026 मॉडल ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.58 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं। यह पेट्रोल और CNG विकल्पों में उपलब्ध है। इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी 5-स्टार रेटिंग के साथ आता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.74 लाख रुपए पड़ती है।

Tata Altroz

प्रीमियम हैचबैक पसंद करने वालों के लिए टाटा अल्ट्रोज एक अच्छा विकल्प है। इसे भारत NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है। कार ने एडल्ट प्रोटेक्शन में 29.65 और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 44.90 अंक हासिल किए हैं। यह पेट्रोल, डीजल और सीएनजी इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए पड़ती है।

Maruti Suzuki Dzire

मारुति सुजुकी डिजायर कंपनी की उन कारों में शामिल है, जिन्होंने ग्लोबल NCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल की। इसे भारत NCAP में भी 5 स्टार मिले हैं। कार ने एडल्ट प्रोटेक्शन में 29.46 और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 41.57 अंक हासिल किए हैं। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपए पड़ती है।

Tata Nexon

टाटा नेक्सन भारत में 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग पाने वाली शुरुआती SUV में से एक है। इसे भारत NCAP में भी 5 स्टार मिले हैं। इसने एडल्ट प्रोटेक्शन में 29.41 और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 43.83 अंक हासिल किए। यह पेट्रोल, डीजल और CNG विकल्पों में आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपए पड़ती है।

Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा XUV 3XO भी सुरक्षित कॉम्पैक्ट SUV की लिस्ट में शामिल है। इसे भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 29.36 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 43 अंक हासिल किए हैं। यह पेट्रोल -डीजल और सीएनजी इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इस एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये पड़ती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article