Viral Video: अक्सर कहा जाता है कि 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी', यह कहावत हाल ही में सामने आए एक हैरान कर देने वाले मामले पर पूरी तरह सटीक बैठती है। हम रोजमर्रा की जिंदगी में अपने घरों में मौजूद फ्रिज का इस्तेमाल बिना सोचे-समझे कई बार करते हैं। लेकिन जरा सोचिए, अगर आप पानी की बोतल या खाना निकालने के लिए फ्रिज का हैंडल पकड़ें और वहां पहले से ही एक सांप घात लगाकर बैठा हो? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी पसीने छूट जाएंगे।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सिंगल डोर फ्रिज के दरवाजे के ऊपरी रबर गैस्केट के पतले से गैप में एक छोटा सांप बेहद चालाकी से छिपा हुआ है। सांप का रंग और उसकी बनावट कुछ ऐसी थी कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाए। वीडियो में स्नेक रेस्क्यूअर खुद बताते हैं कि सांप बेहद तकनीक से फ्रिज के किनारे पर चढ़ा था। अगर कोई अनजाने में रात के अंधेरे में या बिना देखे फ्रिज का दरवाजा खोलता, तो सांप सीधे हाथ पर काट सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने कमाल की सूझबूझ दिखाई। उन्होंने एक स्नेक स्टिक और पीने के पानी की खाली प्लास्टिक बोतल की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने स्टिक के सहारे सांप को फ्रिज की रबर से बाहर निकाला। फिर बेहद सावधानी से सांप को प्लास्टिक की बोतल के मुंह के पास लाया गया, जहां सांप खुद-ब-खुद बोतल के अंदर चला गया। इसके बाद बोतल का ढक्कन बंद कर सांप को सुरक्षित कैद कर लिया गया ताकि उसमें हवा आती-जाती रहे। रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर ने बताया कि यह सांप बिना जहर वाला प्रतीत हो रहा है, लेकिन अगर इसकी जगह कोबरा या करैत जैसा जहरीला सांप होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। देखें वीडियो...
हैरतअंगेज नजारा
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को rickychandrasanekman नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भगवान का शुक्र है कि समय रहते नजर पड़ गई, वरना पानी निकालते वक्त बड़ा हादसा हो सकता था। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि सांप फ्रिज के रबर के अंदर भी छिप सकते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
