वायरल न्यूज़

VIDEO: लंदन में भारतीय संस्कृति का जादू! टेम्स नदी पर भव्य दुर्गा परेड, पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़ों से गूंजा शहर

Viral Video: लंदन में ब्रिटिश बंगाली समुदाय द्वारा भारतीय संस्कृति और परंपरा का अनूठा प्रदर्शन करते हुए टेम्स नदी पर पांचवीं वार्षिक 'दुर्गा परेड' का आयोजन किया गया। हेरिटेज बंगाल ग्लोबल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मां दुर्गा की प्रतिमा को नाव पर विराजमान कर बिग बेन, टॉवर ऑफ लंदन और लंदन आई जैसे प्रमुख स्थलों के पास से निकाला गया।

Image

टेम्स नदी पर भव्य नजारा

Viral Video: सात समंदर पार विदेश की धरती पर भारतीय संस्कृति की गूंज सुनाई देना हर भारतीय के लिए गर्व की बात होती है। हाल ही में लंदन में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां ब्रिटिश बंगाली समुदाय ने मां दुर्गा की भव्य परेड निकालकर पूरी दुनिया को भारतीय परंपरा की एक अद्भुत झलक दिखाई। हेरिटेज बंगाल ग्लोबल की ओर से शनिवार को टेम्स नदी पर पांचवीं वार्षिक 'दुर्गा परेड' का शानदार आयोजन किया गया। नाव पर सवार हुईं मां दुर्गा और ऐतिहासिक स्थलों से गुजरी यात्राइस परेड का सबसे बड़ा आकर्षण वह नाव थी, जिस पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा को सवार किया गया था।

इस मनमोहक प्रतिमा को कोलकाता की टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा तैयार किया गया था। मां दुर्गा की प्रतिमा से सजी यह विशेष नाव जब लंदन के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक स्थलों जैसे बिग बेन (Big Ben), टॉवर ऑफ लंदन (Tower of London) और लंदन आई (London Eye) के पास से गुजरी, तो देखने वालों का तांता लग गया। लंदन की ठंडी हवाओं के बीच जब पारंपरिक 'ढाक' की थाप और बंगाली संस्कृति के पारंपरिक नृत्य का संगम हुआ, तो पूरा माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। इस भव्य आयोजन में सैकड़ों की संख्या में ब्रिटिश बंगालियों और प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया और माता के जयकारों से विदेशी धरती को गुंजायमान कर दियाइस पावन और भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने भी एक विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने इस अद्भुत आयोजन में भाग लेने वाले सभी ब्रिटिश भारतीयों और बंगालियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भारतीय संस्कृति के इस वैश्विक प्रसार की सराहना की। देखें वीडियो...

सोशल मीडिया पर छाया अद्भुत नजारा

इस नजारे को देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो गए होंगे। जिसने भी यह नजारा देखा वो खुशी से झूम उठा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। यह आयोजन न सिर्फ प्रवासी भारतीयों के लिए अपनी संस्कृति से जुड़ने का एक बेहतरीन माध्यम बना, बल्कि ब्रिटेन की धरती पर भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता का एक बेहतरीन उदाहरण भी पेश कर गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article