बॉलीवुड

Sanjay Gupta Death: "शेर की तरह जीने वाला...", संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा ने किया इमोशनल पोस्ट

दिवंगत बॉलीवुड डायरेक्टर संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है और कहा है कि उनके पति ने एक शेर की तरह अपनी जिंदगी जी थी।

Image

Sanjay Gupta Death: "शेर की तरह जीने वाला...", संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा ने किया इमोशनल पोस्ट

Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड फिल्मकार संजय गुप्ता ने 31 अक्तूबर को अपनी अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। कांटे, मुसाफिर और ना जाने कितनी ही यादगार फिल्में देने वाले संजय गुप्ता इंडस्ट्री में अहम स्थान रखते थे। यही कारण है कि जब उनकी मौत की खबर मीडिया में आई तो अजय देवगन, संजय दत्त, फराह खान, अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार्स भी खुद को नहीं रोक पाए और सभी ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया और संजय के साथ अपनी यादें साझा कीं। बॉलीवुड स्टार्स के बाद अब संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी ने सोशल मीडिया पर अपने पति के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अनुराधा ने पोस्ट में बताया है कि उनके पति बेहद फनी इंसान थे, जिन्होंने अपनी जिंदगी एक शेर की तरह जी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: King: क्या Suhana Khan का लुक नोटिस कर पाए आप? नहीं तो देखें ये VIRAL PIC

Anuradha Lekhi ने पति Sanjay Gupta के लिए दी श्रद्धांजलि

दिवंगत एक्टर संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी ने सोशल मीडिया पर एक लम्बा सा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने दिल की बात लिखी है। अनुराधा ने लिखा है, "मैं संजय की क्वीन थी और वो मेरे टॉम थे। वो हमेशा मुझमें जैरी देखते थे। संजय दुनिया के फनीएस्ट इंसान थे, हमारे परिवार की रीढ़ की हड्डी थे। वो सिर्फ हमारी जिंदगी में अहम स्थान नहीं रखते थे बल्कि वो कई लोगों के लिए अहम थे। वो बेहद ईमानदार थे और उनका ब्लड ग्रुप तक बी पॉजिटिव था। वो कमाल के स्टोरीटेलर थे और दुनिया के सबसे बेस्ट पिता थे। उनका दिल बहुत बड़ा था, जो इस इंडस्ट्री में रेयर बात है। वो यारों के यार थे और जब भी उनके घर पर कोई आता था तो वो उसे बहुत प्यार करते थे। संजय की तारीफ करते हुए शब्द कम पड़ जाएंगे। मुझे पता है कि संजय मेरे साथ जिंदगी के कई साल बिताना चाहते थे लेकिन अभी के लिए ऐस संभव नहीं है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं संजय... ।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की 'King' के गाने Tu Mil Jaaye पर फिदा हुए करण जौहर, कही ये बात

Anuradha Lekhi ने पति Sanjay Gupta के लिए दी श्रद्धांजलि

Anuradha Lekhi ने पति Sanjay Gupta के लिए दी श्रद्धांजलि

कैसे हुई Sanjay Gupta की मृत्यु

संजय गुप्ता अचानक से दुनिया छोड़कर चले गए। बहुत सारे लोग इस कारण चौंक रहे हैं कि उन्हें क्या हुआ। अगर पुलिस रिपोर्ट की मानें तो संजय गुप्ता को घर पर ही सिर पर गंभीर चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। संजय के परिवार ने पुलिस को जानकारी दी है कि उन्हें इस मामले में किसी प्रकार का शक नहीं है और उन्हें पता है कि संजय की मौत चोट लगने की वजह से ही हुई है। वर्सोवा पुलिस ने इस मामले की जांच की और आगे की प्रक्रिया परिवार के साथ मिलकर पूरी की।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article