वायरल न्यूज़

देखने में अमीर मगर निकला अंगूर चोर, कैमरे में कैद हुआ जबरदस्त नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 27, 2024, 09:08 AM IST

Trending Video Today: इसमें देखेंगे कि केटीएम बाइक पर बैठा जो शख्स कुछ सेकंड पहले तक अमीर नजर आ रहा था, वो असल में एक अंगूर चोर निकला।

Image

अंगूर चोर निकला केटीएम पर बैठा शख्स। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • अंगूर चोर निकला शख्स
  • कैमरे में कैद हुआ नजारा
  • देखकर चौंक जाएंगे

Trending Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया ढेरों वीडियो से भरी पड़ी है। यहां आपको हर तरह के नजारे देखने को मिलेंगे। मगर कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि दिमाग घूम जाता है। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है, जो देखने में खूब अमीर लगता है। मगर उसकी हरकतें देख चौंक जाएंगे। शख्स कोई और नहीं बल्कि अंगूर चोर निकला। अंगूर चोर शख्स का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी बड़ी तादाद में व्यूज भी बटोर चुका है।

अंगूर चोर निकला शख्स

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि किसी बाइक राइडर के हेलमेट में कैमरा में फिट है। उसी कैमरे में देखेंगे कि सड़क पर वाहन धीरे-धीरे चल रहे हैं। इसमें बाइक राइडर के ठीक आगे एक केटीएम है, जिसकी पिछली सीट पर एक शख्स बैठा है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर खूब हैरानी होगी। इसमें देखेंगे कि बाइक जैसे ही एक अंगूर वाले ठेले के करीब पहुंची, वहीं शख्स चुराने लगता है। शुरुआत में वो दो-चार दाने उठाने की कोशिश करता है। मगर जब बात नहीं बनी तो बंदे ने पूरा गुच्छा ही उठा लिया। देख सकते हैं कि कुछ सेकंड पहले तक जो शख्स अमीर मालूम होता है, वो अंगूर चोर निकला।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि अंगूर चोर शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article