वायरल न्यूज़

दावा है पहले नहीं देखा होगा ऐसा डांस, देखते ही घूम जाएगा आपका दिमाग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 30, 2024, 08:55 AM IST

Trending Video: महिला के डांस के इस वीडियो में देखेंगे कि वो कुछ ऐसा कर दिखाती है कि देखकर नेटिजन्स भी होश खो बैठते हैं। यकीन नहीं होता है डांस ऐसा भी होता है।

Image

आते ही छा गया महिला के डांस का अजीब वीडियो। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने दिखाया अजीब सा डांस
  • देखकर नेटिजन्स भी डर गए
  • मगर फिर हंसी भी बहुत आई

Dance Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में डांस से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ तो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। मगर कुछ डांस के वीडियो ऐसे होते हैं कि जिन्हें देखकर कुछ समझ ही नहीं आता। पता नहीं चलता है कि वीडियो में डांस हो रहा है ये कुछ और दिखाने की कोशिश है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला इतना अजीब डांस दिखाती है कि देखकर दिमाग घूम जाएगा। हालांकि बाद में महिला का डांस देखकर हंसी भी बहुत आती है।

महिला ने दिखाया अजीब सा डांस

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि एक महिला घर में अकेली है। मगर एकाएक उसके दिमाग में खुद का डांस वीडियो रिकॉर्ड करने का आइडिया आया। महिला ने कमरे में एक जगह कैमरा सेट किया और दरवाजा बंद कर दिया। अब महिला इसके बाद जो कुछ करती है देखकर नेटिजन्स भी डर गए। इसमें देखेंगे कि एकाएक बैकग्राउंट में हिंदी फिल्म का गाना बजता है और गाने के साथ ही महिला हवा उछल पड़ती है। कुछ सेकंड तक कुछ समझ नहीं आता है कि महिला क्या कर रही है। मगर फिर समझ आता है कि ये उसका डांस है, जिसने नेटिजन्स को भी डरा दिया। हालांकि उसका गुदगुदाता भी बहुत है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि अजीब सा डांस करते हुए महिला का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर oosm.dance नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article