Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में प्रैंक से जुड़े वीडियो भरे पड़े हैं। इनमें कुछ प्रैंक वीडियो हमें सचमुच खूब हंसाते हैं। उन्हें जितनी बार देखें उतनी ही बार हंसी छूट जाती है। मगर कभी ऐसा नजारा देखा है जो हंसाते-हंसाते आपका पेट दुखा दे। यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। इसे जितनी बार देखेंगे उतनी ही बार हंसी आएगी। वीडियो प्रैंक से जुड़ा है जिसमें एक शख्स के साथ ऐसा मजाक किया गया कि बेचारा खुद हवा में उछल गया। उसे यकीन नहीं हुआ कि आखिर उसके साथ क्या हो गया।
देखते ही छूट जाएगी हंसी
शुरुआत से देखेंगे इसमें एक शख्स ने सड़क किनारे पर ठेला लगाया है। शख्स का पूरा ध्यान अपने काम की तरफ है। मगर उससे थोड़ी ही दूर खड़े एक अन्य शख्स ने उसी के साथ प्रैंक करने का प्लान बनाया है। वो धीर से शख्स के पीछे जाकर खड़ा हो गया और बड़ी चालाकी से उसके पैर पर कुछ लगाने लगा। इधर अजीब सा महसूस होने पर शख्स ने तुरंत अपना पैर ऊपर उठा लिया। फ्रेम में फिर जो दिखाय जिंदगी में शायद ही ऐसा नजारा देखा होगा। इसमें देखेंगे कि पैर उठाते हुए प्रैंक कर रहे शख्स ने विशाल चप्पल उसके नीचे रख दी। अब शख्स ने जैसे ही पैर नीचे रखा और नीचे की तरफ निगाह दौड़ाई, उसके होश उड़ गए।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
वीडियो के आखिर में देखेंगे कि शख्स इतनी बड़ी चप्पल देखकर होश खो बैठा। उसने अपना ठेला तक छोड़ दिया और थोड़ी दूर चला गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है। मालूम हो कि मजेदार वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
