वायरल न्यूज़

Video: परी जैसे दिखने लगी बूढ़ी महिला, ट्रिक देख दिमाग घूम जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 29, 2024, 08:21 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि कैसे एक बूढ़ी होती महिला परी जैसी सुंदर दिखने लगती है।

Image

मेकअप के कमाल से परी जैसी दिखने लगी महिला। (Photo- Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो होश उड़ा देते हैं। देखकर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि कैसे एक बूढ़ी हो रही महिला मेकअप के कमाल से परी जैसे दिखने लगी। महिला की खूबसूरत देख किसी को भी अंदाजा नहीं होगा कि वो असल में बूढ़ी हो रही है। मेकअप के कमाल से सुंदर बनी महिला का वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

परी जैसी दिखने लगी बूढ़ी होती महिला

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि महिला फ्रेश होकर सीधे शीशे सामने खड़ी होती है। इसमें साफ नजर आता है कि वो बूढ़ी होती जा रही है। मगर तभी फ्रेम में फिर जो कुछ दिखाई दिया शायद ही किसी को यकीन होगा। दरअसल महिला ने तुरंत अपने चेहरे पर मेकअप लगाना शुरू कर दिया। कुछ सेकंड समझ नहीं आता है कि आखिर क्या होने वाला है। मगर जैसे ही महिला ने मेकअप पूरा किया उसका चेहरा किसी परी की तरह नजर आने लगता है। महिला इतनी खूबसूरत लगती है कि मानो वो कोई परी है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि मेकअप के कमाल से खूबसूरत दिख रही महिला का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है। इसे इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article