वायरल न्यूज़

Viral Video: चीनी शख्स ने बनाई ऐसी चीज, आंखों के सामने ही 'गायब' हो जाता है इंसान

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 27, 2024, 11:00 AM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि एक शख्स ने एक लचीली शीशे जैसी चीज की मदद से चीजों को गायब कर दिया। शख्स खुद भी गायब होकर दिखाता है।

Image

शख्स की इस तकनीक से आंखों के सामने चीजें गायब करने का दावा किया गया है। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी तो ऐसा कुछ सामने आता है कि आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। हम हैरान हो जाते हैं कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। अभी एक ऐसा ही दिमाग घुमाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स चीजों को गायब करता हुआ नजर आया है। दावा किया गया कि चीन के एक शख्स ने ऐसी तकनीक विकसित की जिससे पीछे रखी चीजें गायब हो जाती हैं।

गायब कर देता है शीशा

वायरल वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स स्टेज पर खड़ा है। उसके दो सहयोगी भी फ्रेम में नजर आ रहे हैं। इसमें शख्स के पास एक खास तरह का शीशा है, जिसमें चीजें आरपार नजर आती हैं। मगर चौंक जाएंगे कि अगले कुछ सेकंड में उसने इसी की मदद से गायब करने वाला कारनामा कर दिखाया। दरअसल शख्स ने पहले शीशा दिखाया और जिसमें चीजें आरपार नजर आती हैं। अब शख्स ने जैसे ही शीशा घुमाया हैरान करने वाला नजारा दिखाई। ऐसा करते ही शीशे के पीछे खड़े शख्स का आधा हिस्सा गायब हो गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

सोशल मीडिया में नेटिजन्स ने इस खास तरह के शीशे को इनविजिबल ग्लास नाम दिया। हालांकि कई यूजर्स ने इसे पुरानी तकनीक बताया है। मालूम हो कि वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में लाइक व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर unfreaky नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। नोट- वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। ये कब और कहां का है और इसमें कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि टाइम्स नाउ नवभारत नहीं करता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article