वायरल न्यूज़

Bhabhi Dance: 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाने पर भाभी ने मारा ऐसा ठुमका, लोग बोले - पूरा माहौल गरमा गया

इंस्टाग्राम पर एक भाभी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाभी हरियाणवी गाने पर कमाल का डांस कर रही हैं। इस वीडियो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Image

भाभी ने हरियाणवी गाने पर किया धांसू डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • भाभी ने किया हरियाणवी गाने पर डांस
  • डांस देख घायल हुए यूजर्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Bhabhi Viral Video: इंटरनेट पर डांस का एक कमाल का वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसे देखने के बाद आपके दिल की धड़कन रुक जाएगी। ये डांस वीडियो (Viral Video) इतना प्यारा है कि इसे एकटक देखते रह जाएंगे। भाभी के इस डांस की तारीफ हर कोई कर रहा है और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहा है। लोगों का कहना है कि भाभी के डांस के आगे सारी हीरोइनें भी फेल हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में भाभी हरियाणवी गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर गजब का डांस करता नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद उनके फैन हो जाएंगे। डीजे फ्लोर पर भाभी ने डांस का ऐसा तड़का लगाया है, जिसे जो भी शख्स देखेगा, वो उनका दीवाना बन जाएगा। आलम ये है कि जो भी ये देख रहा है, वो बार-बार स्क्रॉल कर रहा है और लाइक एंड शेयर भी कर रहा है।

भाभी ने हरियाणवी गाने पर किया धांसू डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाभी का डांस बिल्कुल उनकी तरह ही सुंदर है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कमाल का स्टेप किया है। बता दें, इस वीडियो को 'riyakajlaofficial' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article