वायरल न्यूज़

Shocking: शिमला मिर्च काटते ही अंदर से निकला धागे जैसा कीड़ा, खाने से पहले जरूर देख लें यह Video

Viral Video: महिला ने जैसे ही सब्जी बनाने के लिए शिमला मिर्च काटा, वैसे ही शिमला मिर्च के अंदर बहुत ही खौफनाक चीज नजर आई। इस वीडियो को देखकर ​आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

शिमला मिर्च में निकला कीड़ा (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दुन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला चाकू से शिमला मिर्च काटती नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि महिला ने जैसे ही सब्जी बनाने के लिए शिमला मिर्च काटा, वैसे ही शिमला मिर्च के अंदर बहुत ही खौफनाक चीज नजर आया। इस वीडियो को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

हो सकता है कि वीडियो देखकर आप शिमला मिर्च खाना पूरी तरह से बंद कर दें। वीडियो में देखा जा सकता है कि चाकू से शिमला मिर्च काटने के बाद महिला एक चिमटी लाती है। इसके बाद महिला चिमटी से शिमला मिर्च के अंदर से कुछ निकालने की कोशिश करती है। सबसे पहले आपको लगेगा कि शिमला मिर्च के अंदर से महिला धागा निकाल रही है। लेकिन कुछ ही पल बाद जो नजर आता है, उसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि शिमला मिर्च से निकली धागानुमा चीज कुछ ही सेकंड में रेंगने लगती है। इससे यह पता चलता है कि यह कोई धागा नहीं बल्कि एक कीड़ा होता है। वीडियो देखकर यूजर्स का बुरा हाल हो गया है। लोग कह रहे हैं कि वह अब शिमला मिर्च नहीं खाएंगे। हालांकि, कुछ लोगों ने कोई भी सब्जी खाने से पहले उसे अच्छी तरह से देख लेने की सलाह भी दी है। वीडियो को @Krishnavallabhi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article