Snake Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में से एक है। धरती पर कुछ सांप ऐसे पाए जाते हैं, जिनके काटते ही इंसान मौत की नींद सो जाता है। दूसरी तरफ धरती पर कुछ बहुत ही ज्यादा दिलेर लोग पाए जाते हैं, जो सांपों से डरना तो दूर उनसे दोस्ती करके रखते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दो छोटे-छोटे बच्चे खूंखार सांपों के साथ सोते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हैरान करने वाला वीडियो वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो बच्चे बिस्तर पर सो रहे हैं। इसी बीच बिस्तर पर दो खूंखार सांप रेंगते नजर आ रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों बच्चे सांपों के साथ खिलवाड़ करते दिख रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों बच्चों की उन खूंखार सांपोंं के साथ दोस्ती है। आप देख सकते हैं कि दोनों बच्चों को सांपों के साथ जरा सा भी डर नहीं लग रहा है। दोनों बड़े ही मजे के साथ सांपों को अपने हाथों से पकड़कर तोड़-मरोड़ कर रहे हैं। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की आत्मा कांप गई है। आपने शायद ही ऐसा नजारा पहले कभी देखा होगा। जहां बड़े-बड़े लोगों के भी अपने सामने सांप देखकर पसीने छूट जाते हैं। वहीं दो छोटे बच्चों का ऐसे सांप के साथ खिलवाड़ करना लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो को snakemasterexotics नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने लाइक कर लिया है।
