एजुकेशन

Bihar Board Second Dummy Admit Card 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट का सेकेंड डमी एडमिट कार्ड जारी, 26 नवंबर तक करेक्शन का मौका

BSEB Bihar Board Second Dummy Admit Card 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 26 नवंबर तक का मौका दिया गया है।

Image

BSEB Bihar Board Matric, Inter Dummy Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें बिहार बोर्ड सेकेंड डमी एडमिट कार्ड

BSEB Bihar Board Second Dummy Admit Card 2026: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी (Bihar Board Second Dummy Admit Card खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने (BSEB) मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए सेकेंड डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाकर अपनवा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही बोर्ड ने एडमिट कार्ड में दर्ज श्रुटि को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। छात्र समय रहते इसमें करेक्शन करवा सकते हैं।

Bihar Board Matric Second Dummy Admit Card: 26 नवंबर तक करवा सकते हैं करेक्शन

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीएसईबी मैट्रिक और इंटरमीडिएट के सेकेंड डमी एडमिट कार्ड में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 26 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षक से संपर्क करें। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Bihar Board Matric, Intermediate Dummy Admit Card 2026

BSEB Bihar Board Matric, Intermediate Dummy Admit Card 2026

BSEB Bihar Board Matric Second Dummy Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले exam.biharboardonline.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NOTIFICATION REGARDING SECOND DUMMY ADMIT CARD OF ANNUAL SECONDARY EXAMINATION, 2027 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेस नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
BSEB Matric, Intermediate Dummy Admit Card 2026: Check Here

BSEB Matric, Intermedidate Second Dummy Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रोल नंबर
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर
  5. स्कूल का नाम
  6. स्कूल कोड
  7. परीक्षा का नाम
  8. जन्म तिथि
  9. विषयों की जानकारी
  10. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  11. हस्ताक्षर

BSEB Matric Second Dummy Admit Card 2026: इन तीन जानकारियों के लिए भेजना होगा ईमेल

विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि में गलती होने पर संबंधित प्रमाण के साथ आवेदन देना होगा। इसके लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक को अपने विद्यालय के लेटरहेड पर पत्र तैयार करके हस्ताक्षर और मुहर के साथ 26 नवंबर 2026 तक बोर्ड की ईमेल आईडी bseb@antiersolutions.com पर भेजना होगा। हालांकि, विद्यार्थी या उनके माता-पिता के नाम और जन्मतिथि में पूरी तरह बदलाव नहीं किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Army में जाने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए

BSEB Intermediate Second Dummy Admit Card 2026: इन जानकारियों में स्कूल करेगा ऑनलाइन सुधार

एडमिट कार्ड में लिंग, जाति, दिव्यांगता, धर्म, फोटो, हस्ताक्षर, विषय, राष्ट्रीयता, आधार नंबर और परीक्षार्थी की श्रेणी में गलती होने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक बोर्ड के पोर्टल पर जाकर जरूरी दस्तावेजों के आधार पर ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।

स्कूलों को दिए गए हैं निर्देश

बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करके विद्यार्थियों के डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उन्हें उपलब्ध कराएं। विद्यार्थियों को भी अपने सभी विवरण ध्यान से जांचने चाहिए।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article