वायरल न्यूज़

Video: खाई में पलटने ही वाली थी कार, आखिरी सेकंड में ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, रूह कंपाने वाला नजारा

Viral Video: आप देख पाएंगे कि पहाड़ी के ढलान पर दो-तीन लोग कार को ऊपर धकेलने की कोशिश कर रहे होते हैं। इस दौरान ड्राइवर कार के अंदर ही होता है। तभी अचानक कार का बैलेंस बिगड़ता है।

Image

शॉकिंग एक्सीडेंट (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांंप जाती है। आपने इंटरनेट पर एक्सीडेंट के कई सारे वीडियो देखे होंगे। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पहाड़ी रास्ते पर एक कार फंस गई थी। इसे बचाने के लिए ड्राइवर फुल जतन कर रहा होता है। इसी समय कार पहाड़ी से नीचे जाने लगती है। फिर जो होता है, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

आप देख पाएंगे कि कार पहाड़ी इलाके में बहुत ही खतरनाक तरीके से हादसे का शिकार हो जाती है। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। आप देख पाएंगे कि पहाड़ी के ढलान पर दो-तीन लोग कार को ऊपर धकेलने की कोशिश कर रहे होते हैं। इस दौरान ड्राइवर कार के अंदर ही होता है। तभी अचानक कार का बैलेंस बिगड़ता है और कार को धक्का लगा रहे अपनी जान बचाने के लिए साइड में हट जाते हैं। इसके बाद कार तेजी से पीछे लुढकने लगती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि ड्राइवर आनन-फानन में आखिरी सेकंड में कार से कूदकर बाहर निकलता है। हालांकि, वह जिस तरह बाहर निकलता है। उसे बहुत ही गंभीर चोट आई होगी। गनीमत यह रही कि वह कार के साथ गहरी खाई में नहीं चला जाता है और अपनी जान बचा ले जाता है। वीडियो को जम्मू-कश्मीर का बताया जा रहा है। वीडियो @Prateek34381357 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article