वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए दिखा रहा था बॉडी, आंटी ने खतरनाक जवाब देकर कर दी छुट्टी

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी बॉडी दिखाता है। इस पर वहां खड़ी एक आंटी एक ऐसी बात कहती हैं, जिसे सुनकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Image

बॉडी दिखाने पर आंटी ने दिया मजेदार जवाब (इंस्टाग्राम)

Prank Gone Wrong: सोशल मीडिया पर आपको कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिनमें लोग प्रैंक करते नजर आते हैं। लेकिन कई बार उनका ये प्रैंक उनको ही भारी पड़ जाता है। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें एक लड़का प्रैंक करने के लिए अपनी बॉडी दिखाता है लेकिन तभी वहां खड़ी एक आंटी उसे तगड़ा सबक सिखाती हैं और फिर उसके बाद जो रिप्लाई देती हैं, उसे सुनकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का दिल्ली के कनॉट प्लेस पर लड़कियों के सामने जाकर अपनी बॉडी दिखाता है। इस पर आइसक्रीम के पास खड़ी एक आंटी उसके पास आती है और लड़के की इस हरकत पर उसे एक चाटा रख देती हैं। इसके बाद उससे कहती हैं कि हम आंटियां भी हॉट होती हैं। ऐसे में लड़के एकदम शॉक्ड हो जाता है और वो हैरान होकर आंटी को देखने लगता है।

बॉडी दिखाने पर आंटी ने दिया मजेदार जवाब

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों के काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आंटी ने तो लड़के की बोलती बंद कर दी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आंटी जी ने बेइज्जती कर दी। बता दें, इस वीडियो को 'gym_07chauhananil' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 3.47 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article