वायरल न्यूज़

Video: पानी पीने गया हाथी का बच्चा गिर गया नदी में, फिर मां ने ऐसे बचाई जिंदगी, दिल हार बैठे लोग

Viral Video: बच्चा नदी के किनारे पानी पी रहा था तो उसका पैर फिसल जाता है और वह सीधा नदी में चला जाता है। इसके बाद बच्चा डूबने लगता है। तभी पास में खड़ी उसकी मां अपने बच्चे को बचाने का प्रयास करती नजर आती है।

Image

हाथी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: कहते हैं कि मां अपने बच्चे से सबसे ज्यादा मोहब्बत करती है। बच्चे के सामने मुसीबत आने पर मांं किसी भी चुनौतियों से निपटने को तैयार रहती है। यहां तक कि अपने बच्चे की जान बचाने के लिए मां अपनी जान न्यौछावर करने पर एक भी बार नहीं सोचती। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। यह वीडियो एक हाथी के बच्चे और उसकी मां का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी का बच्चा अपनी मां के साथ पानी पीने आया है।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे

जब बच्चा नदी के किनारे पानी पी रहा था तो उसका पैर फिसल जाता है और वह सीधा नदी में चला जाता है। इसके बाद बच्चा डूबने लगता है। तभी पास में खड़ी उसकी मां अपने बच्चे को बचाने के लिए ऐसा तरकीब निकालती है, जिसे देखकर यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। आप देख सकते हैं कि मां पहले नदी के किनारे को तोड़कर बच्चे को ऊपर चढ़ाने की कोशिश करती है। हालांकि, मां इसमें सफल नहीं हो पाती है। इसके बाद मां खुद नदी में उतर जाती है। देखें वीडियो-

मां अपने बच्चे को नदी की धार में ही रास्ता बताती है और ऐसी जगह लेकर पहुंचती है, जहां से बच्चा नदी के ऊपर चढ़ सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसके बाद बच्चा ऊपर चढ़ने की कोशिश करता नजर आता है। जब बच्चा इसमें सफल नहीं हो पाता तो मां अपनी सूंड से उसे ऊपर चढ़वाने लगती है। आखिर में मां अपनी इस कोशिश में कामयाब हो जाती है और बच्चा ऊपर चढ़ जाता है। इसके बाद मां खुशी-खुशी अपने बच्चे के साथ वहां से चली जाती है। वीडियो को pavan_0yadav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article