वायरल न्यूज़

Viral Video: मुंबई स्ट्रीट वेंडर ने रजनीकांत स्टाइल में खिलाया डोसा, अंदाज देख फूले नहीं समाएंगे

सोशल मीडिया पर एक डोसे वाले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रजनीकांत स्टाइल में डोसा सर्व करता नजर आ रहा है। ऐसे में उसके इस टैलेंट की जमकर तारीफ हो रही है।

Image

रजनीकांत स्टाइल वाला डोसा (एक्स)

Rajnikanth Style Dosa: इन दिनों इंटरनेट पर स्ट्रीट वेंडर्स के काफी वीडियोज वायरल हो रहा हैं, जिनमें उनके सेलिंग अंदाज को देखा जा सकता है। इस बार हम आपके लिए मुंबई के दादर से एक स्ट्रीट वेंडर के वीडियो को लेकर आए हैं, जिसमें उसका अंदाज देख आपको रजनीकांत की याद आ जाएगी। लोगों को शख्स का ये अंदाज काफी अच्छा लग रहा है। बताया जा रहा है कि उनका ये दुकान मुंबई में है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा नजारा मुंबई के दादर में स्थित मुथु डोसा कॉर्नर का है, जहां डोसा बेचने वाले इन अंकल का स्टाइल लाजवाब है। ये अपने स्टाइल के चलते यहां काफी फेमस हैं। वीडियो में जब आप इनकी कलाकारी देखेंगे तो एकदम खुश हो जाएंगे। डोसे को वे हवा में उठाकर फेंक रहे हैं और सभी ग्राहक भी उनके स्टाइल को देख रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

रजनीकांत स्टाइल वाला डोसा

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के काफी रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि जहां भी जाओगे, थलाइवा स्टाइल पीछा नहीं छोड़ेगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अंकल को स्टाइल दिखाने का कुछ ज्यादा ही शौक है। बता दें, इस वीडियो पर '@adarshahgd' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इसे 2.82 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। तो आपको थलाइवा स्टाइल कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article