वायरल न्यूज़

Video: हेलीकॉप्टर से कूड़ा डालने आए शख्स को देख जल-भुनकर राख हुए बड़े-बड़े रईस, लोग बोले- बस इतना अमीर बनना है

Viral Video: आप देख सकेंगे कि हेलीकॉप्टर चलाने वाले शख्स के हाथ में एक पैकेट होता है। दरअसल, यह कूड़ा होता है। जिसे शख्स कूड़ेदान में फेंकने आया होता है। वीडियो देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगे।

Image

हेलीकॉप्टर से कूड़ा फेंकने आया शख्स (इंस्टाग्राम)

Viral Video: इस धरती पर ऐसे-ऐसे अमीर हैं, जिनके रईसी की कल्पना करना लोगों के बस की बात नहीं है। कोई 50 करोड़ की गाड़ी से चलता है तो कोई 200 करोड़ की घड़ी पहनता है। किसी के पास 15000 करोड़ का बंगला है तो कोई किसी द्वीप का मालिक है। हालांकि, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर बड़े-बड़े रईस भी जलन के मारे सूख जाएंगे। वीडियो देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगे। वीडियो देखकर आपके मुंह से भी निकल आएगा कि बस इतना रईस बनना है।

रईसी देखकर आपको भी हो जाएगी जलन

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जगह पर एक कूड़ेदान नजर आ रहा है। तभी अचानक से वहां धूलृ-मिट्टी उड़ने लगती है। इसी बीच फ्रेम में एक हेलीकॉप्टर दिखाई देता है। आप देख सकेंगे कि हेलीकॉप्टर चलाने वाले शख्स के हाथ में एक पैकेट होता है। दरअसल, यह कूड़ा होता है। जिसे शख्स कूड़ेदान में फेंकने आया होता है। हालांकि, इसके लिए वह हेलीकॉप्टर का सहारा लेता है और उड़ते-उड़ते ही कूड़ा उस कूड़ेदान में फेंकता है और फिर वहां से चला जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो में शख्स की रईसी देख यूजर्स हैरान रह गए हैं। लोग कह रहे हैं कि बड़े-बड़े रईसों को देखा और उनके बारे में सुना लेकिन ऐसा कोई रईस पहले नहीं देखा जो कूड़ा फेंकने हेलीकॉप्टर से आता है। वीडियो ने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। फिलहाल तो इस वीडियो के बारे में यह पता नहीं चल पाया है कि यह कहां का है, लेकिन इसने लोगों के रातों की नींद जरूर उड़ा दी है। वीडियो को sandhumedia1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article