Viral Video: 'ठुमक-ठुमक जांदी है महिये दे नाल ये वायरल गाना आपमें से लगभग कई लोगों ने सुना होगा। इसकी ओरिजिनल वीडियो भी देखी होगी। इस गाने के आने के बाद यह इतना वायरल हुआ कि सोशल मीडिया पर पर इससे संबंधित कई रील्स बनने लगी। आए दिन इंटरनेट पर हम इस गाने से संबंधित कई रील्स देखते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक रील तेजी से वायरल हो रहा है। जो किसी स्कूल का है।
डांस कर रही टीचर को बच्चे भी कर रहे फॉलो
जहां पर टीचर बच्चों के साथ इस गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। स्कूल के बच्चे भी टीचर को फॉलो करने की कोशिश करते हुए डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर karmadoma_15 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है। 'माई पूकीज'। इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं पर हजारों ने कमेंट्स और लाइक किया है।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिखे हैं। पहले ने लिखा: "और मेरी टीचर मुझे मारती थी" दूसरे ने लिखा: "पक्का इंग्लिश वाली मैम होगी" तीसरे ने लिखा: "दीदी वो थोड़ी सी पढ़ाई मेरी भी रह गई थी, क्या मैं क्लास ज्वाइन कर सकती हूं?" चौथे ने लिखा: "कितने क्यूट हो आप सब" पांचवें ने लिखा: "मैं पांचवें आदमी को देखकर हंसते-हंसते मर गया, सच कह सकता हूं कि उसे मजबूर किया गया था"
