वायरल न्यूज़

बुलेट का लॉक तोड़ा फिर स्टार्ट करके ले गया चोर, वायरल हुआ 15 सेकंड का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 8, 2025, 10:35 AM IST

Chor Ka Video: हैरान करने वाला वीडियो उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर का बताया गया है। यहां एक चोर बुलेट के करीब पहुंचा और करीब 15 सेकंड में लॉक तोड़कर फरार हो गया।

Image

सेकंडों में बुलेट उड़ाने वाले चोर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (Photo/Twitter)

Chor Ka Video: सोशल मीडिया में चोरी की घटना से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर का बताया गया है। इसमें एक चोर ने महज 15 सेकंड में रॉयल एनफील्ड (बुलेट) का लॉक तोड़कर उसे चुरा लिया और फरार हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चोर की चालाकी और तेजी साफ दिखाई दे रही है।

लोहे की कील से तोड़ा लॉक

वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर एक व्यस्त सड़क किनारे खड़ी बाइक के पास पहुंचता है। उसने एक नुकीली लोहे की कील जैसी वस्तु से लॉक चंद सेकंड में तोड़ दिया। इसके बाद उसने बाइक को स्टार्ट किया और आसानी से वहां से भाग निकला। आसपास खड़े लोग इस घटना को देखते रह गए, लेकिन चोर की तेजी के आगे किसी की कुछ समझ नहीं आई।

नेटिजन्स ने जताई नाराजगी

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। कई यूजर्स ने रॉयल एनफील्ड से बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स की मांग की है, तो कुछ ने चोर की इस 'कौशल' की तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा, 'इतना आसान है क्या बुलेट चुराना? कंपनी को कुछ करना चाहिए।'

यहां एक्स पर देखिए वीडियो

मालूम हो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोर की तलाश में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपनी गाड़ियों को सुरक्षित जगह पर पार्क करें और मजबूत ताले का इस्तेमाल करें।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article