वायरल न्यूज़

नोरा फतेही को भी मात दे गया छोरा फतेही! स्टेज पर लड़के ने अपने डांस से लगाई आग, कमर की लचक पर फिसली इंटरनेट की जनता

डांस के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इस वक्त सामने आया है जिसमें एक लड़के को स्टेज पर डांस परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। लड़के के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उसकी तुलना नोरा फतेही से करते दिखे।

Image

स्टेज पर डांस करता लड़का (Instagram/@studentgyaan)

सोशल मीडिया पर डांस के कई सारे वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। कई वीडियो में तो लड़कियां डांस कर करोड़ों व्यूज और फॉलोअर्स बटोर ले जाती हैं। इसका सटीक उदाहरण कच्चा बादाम वाली अंजली अरोड़ा को ही देख लीजिए, जो कच्चा बादाम गाने पर डांस कर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गई।

लोगों ने लड़के की तुलना नोरा फतेही से कर डाली

ऐसे ही डांस का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन इस बार यह डांस किसी लड़की का नहीं बल्कि एक लड़के का वायरल हो रहा है। जिसने लड़कियों के कपड़े पहनकर स्टेज पर अपने डांस से ऐसी आग लगाई कि लोग उसकी तुलना नोरा फतेही से करने लगे। वीडियो को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लड़का किसी कॉलेज फेस्ट में डांस करने पहुंचा है। लड़के के डांस के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

लड़के ने स्टेज पर डांस कर सोशल मीडिया पर लगाई आग

वायरल हो रहे लड़के के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का स्टेज पर लड़कियों के मॉडर्न कपड़े पहन कर डांस कर रहा है। लड़के को भोजपुरी गाना 'राजा कईल ब्याह, तू मोटा जईब हो...' पर अपनी कमर लचकाते हुए देखा जा सकता है। लड़का कुछ ऐसे डांस कर रहा है कि उसके सामने लड़कियां भी शरमा जाएं। लड़के के डांस को देख आप भी उसके कमर की लचक की तुलना नोरा फतेही से करने लगेंगे। लड़के का डांस देख ऐसा लग रहा है जैसे लड़का कोई कोरियोग्राफर हो। खैर जो भी हो, लड़के ने अपने डांस से ना सिर्फ स्टेज पर बल्कि पूरे इंटरनेट पर आग लगा दी है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article