वायरल न्यूज़

काट रहा था अंदर का सुलेमानी कीड़ा, लड़का चलती ट्रेन से उतरा और ब्रिज की रेलिंग पर चढ़कर लगाने लगा दौड़, खतरनाक स्टंट का Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया के इस जमाने में हर किसी को वायरल होने की चाहत है और इसी चाहत में वे कई बार ऐसी हरकतें कर बैठते हैं जिससे वे ना सिर्फ अपने आप को खतरे में डालते हैं बल्कि दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का चलती ट्रेन से उतरकर ब्रिज की रेलिंग पर दौड़ता नजर आ रहा है।

Image

ब्रिज के रेलिंग पर दौड़ता युवक (X/@vikas_chand11)

वायरल होने की चाहत में लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से भी नहीं कतराते। ऐसे में कई रीलबाज अपनी जान की बाजी लगाकर रील शूट करते हैं। कुछ लोग रील के लिए खतरनाक और जानलेवा स्टंट करते हुए भी नजर आते हैं। ऐसे ही एक लड़के का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़का रील बनाने के लिए अपनी जान को खतरे में डाल देता है।

ब्रिज के ऊंचे रेलिंग पर दौड़ लगा रहा था लड़का

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का ट्रेन के गेट से लटक रहा है। जैसे ही ट्रेन नदी के ऊपर बने ब्रिज पर पहुंचती है, लड़का दरवाजे से कूदकर उस ब्रिज के रेलिंग पर चढ़ जाता है। फिर वह ऊंचे रेलिंग पर ट्रेन से भी तेज दौड़कर दिखाता है। ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा उसका दोस्त उसके इस जानलेवा स्टंट को अपने कैमरे में कैद कर रहा होता है। जब लड़का ब्रिज के रेलिंग पर दौड़कर स्टंट करते हुए अपनी रील बनवा लेता है, तब वह वापस चलती ट्रेन में चढ़ जाता है।

वीडियो देख भड़के लोग

इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल साइट एक्स पर @vikas_chand11 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "काम ऐसा करो कि कोई कॉपी ना कर पाए।" वीडियो के कैप्शन को देखते हुए ही तमाम लोगों ने इस पर कमेंट कर लड़के की इस हरकत पर खरी-खोटी सुनाई है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बिल्कुल सही कहा भाई, इस इंसान को जो कॉपी करेगा, उसका फोटो कॉपी लग जाएगा।" दूसरे ने लिखा, "जरा सी लापरवाही हुई तो सीधा काम तमाम हो सकता है।" तीसरे ने लिखा, "ये तो रियल वाला सबवे सफर निकला।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article