वायरल न्यूज़

इस इंजीनियरिंग को हमारी तरफ से 21 तोपों की सलामी, बंदे ने कार के अंदर मैट्रेस की जगह लगवा लिए टाइल्स, Video देख भौंचक रह गए लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपनी जुगाड़ की जादूगरी को दिखाते हुए कार के अंदर मैट्रेस की जगह टाइल्स लगवा लिए। इस वीडियो में शख्स का इतना तगड़ा जुगाड़ देख लोग भौंचक रह गए।

Image

कार के अंदर मैट्रेस की जगह लगा टाइल्स। (Instagram/@jeejaji)

आपने यह बात जरूर सुनी होगी कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बंदे की इंजीनियरिंग ने जरूरत को भी मात दे डाली। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाईसाहब ने अपनी कार के अंदर ऐसा मेकओवर किया कि देखने वालों की आंखें ही चौंधिया गईं और दिमाग चकरा गया। दरअसल, इस बंदे ने अपनी इंजीनियरिंग का शानदार नमूना पेश करते हुए कार के अंदर मैट्रेस की जगह फर्श पर बिछने वाले टाइल्स ही लगवा दिए। जी हां, आपने सही सुना, वही टाइल्स जो आपके बाथरूम या किचन में चमकते रहते हैं।

जुगाड़ की जादूगरी देख हैरान रह गए लोग

शख्स के इस इंजीनियरिंग के कमाल को देख लोग उसे 21 तोपों की सलामी देने की बात कर रहे हैं। खैर, बात भी सही है, इतनी तगड़ी इंजीनियरिंग को देखने के बाद बंदे की सोच को तो 21 तोपों की सलामी देनी ही पड़ेगी। सोचिए, अगर कोई उस शख्स की कार में बैठने जाता है और अंदर का नजारा वह देख ले तो उसे भी यही लगेगा कि वह किसी 5-स्टार होटल के फ्लोर पर आ गया हो। कार के अंदर मैट्रेस की जगह चमचमाती टाइल्स को देख लोग भौंचक रह गए।

लोगों ने वीडियो पर खूब लिए मजे

इंजीनियरिंग के इस खास नमूने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @jeejaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के टाइटल में लिखा है, "बड़े खतरनाक लोग हैं भाई।" वहीं कैप्शन में लिखा गया है, "फिनिशिंग तो वाकई बहुत बढ़िया है।" इस वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां कई लोगों ने इस वीडियो पर उस शख्स के जुगाड़ के खूब मजे लिए। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाई, छत और पंखा भी लगवा ले।" दूसरे ने लिखा, "सफाई के लिए भाई को झाड़ू-पोछा लगाना पड़ता होगा।" तीसरे ने लिखा, "लगता है भाई इसमें सीट लगाना भूल गया।"

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर इस इंसान के दिमाग में ये आइडिया आया कहां से? इस पर कई लोगों ने अपने जवाब भी दिए हैं। जहां कुछ लोगों ने कहा कि लगता है इस बंदे के घर में रेनोवेशन के बाद टाइल्स बच गई होंगी जिसके बाद उसने उन टाइल्स को यहां पर लगा दिया। खैर जो भी हो, बंदे के इस जुगाड़ ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article