वायरल न्यूज़

लड़की को देख उसे हल्के में ले रहे थे लोग, लेकिन जैसे ही छेड़ा सुरों का तार लोगों को हो गया अपनी गलती का अहसास

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी गायकी का जादू दिखाते नजर आ रही है। वीडियो को देख लोग लड़की की गायकी को खूब पसंद कर रहे हैं और खुद को उसकी तारीफों के पुल बांधने से रोक नहीं पा रहे।

Image

गाना गाते हुए लड़की (Instagram/@sweetsongs1234)

सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं, जो लोगों की सोच से भी परे होते हैं और उन्हें हैरत में डाल देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की अपना टैलेंट दिखाते नजर आ रही है। हालांकि पहले तो लोग लड़की को देख उसे हल्के में ले लेते हैं और ये सोचकर बैठ जाते हैं कि भला इस लड़की में कौन सा टैलेंट होगा। लेकिन लड़की ने अपने टैलेंट से न केवल लोगों का दिल जीता, बल्कि उन्हें उनकी गलती का भी अहसास कराया।

लड़की ने अपनी सुर से पूरी तरह बदल दिया माहौल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साधारण-सी दिखने वाली लड़की स्टेज पर माइक लिए बैठी है और वह लोगों को अपनी गायकी का नमूना दिखाने जा रही है। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि लोग शायद उस लड़की का साधारण रंग-रूप और हुलिया देख यह सोचने पर मजबूर थे कि वह कुछ खास नहीं कर पाएगी। लेकिन जैसे ही लड़की ने अपने सुरों के तारों को छेड़ा, माहौल पूरी तरह बदल गया।

ये भी पढ़ें:

लड़की की आवाज सुन हैरान रह गए लोग

लड़की ने पहले अपनी मधुर आवाज में इंग्लिश लिरिक्स के साथ गाने की शुरुआत की और फिर वह धीरे-धीरे हिंदी पर आ गई। लड़की ने अपनी परफॉर्मेंस में 'कांटा लगा' गाना गाया, जो लोगों के कानों को बेहद ही सुकून दे रहा था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की की आवाज ने वहां मौजूद हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसकी गायकी में इतना सुर था कि लोग अपनी जगह पर ठिठक गए।

वीडियो देख लोगों ने की लड़की की तारीफ

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sweetsongs1234 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और इसे लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "प्रतिभा किसी भी रूप में हो सकती है; इसके लिए कोई खास रंग-रूप की जरूरत नहीं पड़ती।" दूसरे ने लिखा, "बिना किसी की काबिलियत को देखे हमें किसी को भी जज नहीं करना चाहिए।" तीसरे ने लिखा, “लड़की की आवाज ने लोगों का दिल छू लिया।”

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article