वायरल न्यूज़

'सदा सुखी रहो मेरी बच्ची,' लड़की ने झुककर किया हाथी को प्रणाम, बड़े-बुजुर्गों की तरह गजराज ने दिया आशीर्वाद

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बच्ची गजराज को हाथ जोड़कर प्रणाम कर रही है और गजराज उसे बड़े ही प्यार से अपनी सूंड उठाकर आशीर्वाद दे रहे हैं।

Image

हाथी ने बच्ची को दिया आशीर्वाद (Instagram/@comedyculture.in)

जानवरों में सबसे समझदार हाथी को माना जाता है। हाथी हमेशा से ही इंसानों के बेहद करीब रहे हैं। इंसानों के साथ उनका व्यवहार भावनाओं और अपनेपन से भरा होता है। इंसानों के साथ हाथी के इस दोस्ताना व्यवहार को हमने कई बार देखा है। हाल में एक बार फिर से हमें यह व्यवहार सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गजराज को देख बच्ची ने जोड़े अपने हाथ

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्ची और गजराज के बीच अनोखा और प्यारा रिश्ता देखने को मिल रहा है, जिसे देख हर कोई भावुक और हैरान रह गया। वीडियो इतना प्यारा है कि यह दावे के साथ कहा जा सकता है कि यह वीडियो आपकी आंखों को बहुत सुकून देगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक झांकी निकली हुई है जिसमें एक हाथी सजधज कर कहीं जा रहा है। हाथी के माथे पर चंदन का टिका भी लगा हुआ है।

गजराज ने बच्ची को दिए आशीर्वाद

हाथी को देखने के लिए एक छोटी सी बच्ची सड़क किनारे खड़ी है। वह दूर से ही हाथी को देख उसके पास जाकर महावत को कुछ देती है। महावत उसे अपनी जेब में रख लेता है। फिर वह बच्ची पहले तो गजराज के पास जाने से डरती है, लेकिन उसके साथ खड़ा व्यक्ति जब उसे हौसला देता है तब वह गजराज के पास जाकर उन्हें प्रणाम करती है। यह देख गजराज भी अपनी लंबी सी सूंड उठाकर बच्ची के सिर पर फेरते हुए आशीर्वाद देते हैं। यह नजारा देख ऐसा लग रहा है कि जैसे हाथी किसी बड़े-बुजुर्ग की तरह उस लड़की पर अपना हाथ फेरते हुए उसे आशीर्वाद दे रहा है। हाथी की कृपा पाकर लड़की भी खुश दिखती है।

वायरल वीडियो को देख लोगों का दिल हुआ खुश

इस प्यारे से वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @comedyculture.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के प्यारे-प्यारे कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यहीं है हमारा सनातन, हर प्राणी को सम्मान देना ही हमारा कर्तव्य है।" दूसरे ने लिखा, "सनातन को महान उसकी संस्कृति ही बनाती है, जहां हर एक जीव की पूजा की जाती है।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article