Salman Khan's Next With Rakeysh Omprakash Mehra: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) अक्सर बड़े परदे पर अलग-अलग तरह किरदार को निभाने के लिए जाने जाते हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सलमान खान ने एक नई फिल्म के लिए मशहूर फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा संग हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि इस मूवी में सलमान खान को 'महाभारत' के कर्ण के किरदार में देखा जाएगा। जैसी ही यह खबर सामने आई, तभी से फैन्स भी सलमान खान को इस तरह का किरदार निभाते हुए देखने के लिए बेताब हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Daayra' से पहले Junglee Pictures ने पर्दे पर उतारी थीं ये सच्ची कहानियां, सीट से हिल नहीं पाए दर्शक)
कर्ण के किरदार में नजर आएंगे सलमान खान
Filmfare की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और राकेश ओमप्रकाश मेहरा एक बड़ी फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं। हालांकि फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और शूटिंग से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मगर बताया जा रहा है कि सलमान खान इस मूवी में कर्ण का किरदार निभा सकते हैं। इस किरदार को निभाना सलमान खान के लिए सपने के सच होने जैसा है। महाभारत में कर्ण का किरदार बेहद जटिल और भावनात्मक माना जाता है। वह अपनी वीरता, दानवीरता, दोस्ती और वफादारी के लिए याद किए जाते हैं। इतना ही नहीं उनका जीवन कई ऐसी परिस्थितियों से भरा रहा, जिसने उन्हें महाभारत के सबसे चर्चित पात्रों में शामिल किया। फिल्म की रिलीज डेट और बाकी कलाकारों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: पत्नी सुनीता और बच्चों संग गणपति पूजा में शामिल हुए Govinda, विदेश से लौटते ही मनाई गणेश चतुर्थी)
सलमान खान के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ बताया गया था। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा सलमान खान साउथ फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही एक्शन ड्रामा की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। दिल राजू द्वारा निर्मित इस फिल्म को फिलहाल 'SVC63' के नाम से जाना जा रहा है। इसे ईद 2027 पर रिलीज किया जाएगा।
