शहर

Bharatpur News: रिश्वत लेते पकड़े गए इंजीनियर के घर मिला 43.38 लाख कैश, 20 किलो चांदी भी बरामद

Bharatpur News: भरतपुर में ACB ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए सहायक अभियंता के घर तलाशी ली। जहां से 43.38 लाख रुपये नकद और करीब 20 किलो चांदी की सिल्लियां बरामद हुई हैं।

Image

सहायक अभियंता के घर से भारी नकदी और चांदी बरामद

Photo : Times Now Digital

Bharatpur Bribe Case: राजस्थान के भरतपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत के मामले में पकड़े गए एक सहायक अभियंता के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। पंचायत समिति भुसावर में तैनात सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद के घर पर तलाशी के दौरान करीब 43 लाख नकदी और 20 किलो चांदी बरामद की है। साथ ही दो दुकानों, एक मकान और अन्य संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। ACB नकदी-चांदी के स्रोत और स्वामित्व की जांच कर रही है।

एसीबी की तलाशी में क्या-क्या मिला?

जानकारी के अनुसार, सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। ट्रैप कार्रवाई के बाद ACB की टीम ने आरोपी के रिहायशी मकान की नियमानुसार खानातलाशी ली गई। भरतपुर एसीबी रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और एएसपी अमित सिंह की टीम ने तलाशी में भारी पैमाने पर अवैध संपत्ति का खुलासा किया। घर से 43.38 लाख रुपये नकद और लगभग 20 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां मिली हैं।

तलाशी के दौरान नकदी और चांदी के अलावा हिंडौन कस्बे में स्थित दो दुकानों, जयपुर के मानसरोवर में हाउसिंग बोर्ड के एक मकान और अन्य भू-संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए। ACB अब इन संपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नकदी और चांदी आरोपी की ज्ञात आय के अनुरूप है या नहीं।

30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया था आरोपी

गोविन्द प्रसाद को ACB ने 14 सितंबर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। ट्रैप कार्रवाई के बाद उसके आवास की तलाशी में मिली नकदी, चांदी और संपत्ति के दस्तावेजों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब ACB बरामद 43.38 लाख रुपये नकद और करीब 20 किलो चांदी के स्रोत, स्वामित्व और आरोपी की आय से इनके संबंध की जांच कर रही है। दस्तावेजों की जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article