वायरल न्यूज़

यमराज ने इस लड़के को दी है एक और लाइफलाइन, नंगे हाथों से ट्रांसफॉर्मर का तार जोड़ता आया नजर, Video हुआ वायरल

नंगे तारों को अगर छू भी लें तो इंसानों के प्राण पखेरू उड़ जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखने वाला लड़का यह करामात ऐसे कर रहा है जैसे यह उसके लिए कोई बच्चों का खेल है। वह बिना डरे ट्रांसफॉर्मर के नंगे तारों को अपने हाथों से जोड़ रहा है।

Image

ट्रांसफॉर्मर में नंगे तारों को अपने हाथों से जोड़ते दिखा शख्स (Instagram/@humoursgagg)

सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देख हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। अब आप इसी वायरल वीडियो को ही देख लीजिए। इसमें जो कुछ भी आपको दिखेगा वह आपकी उम्मीद से भी परे है। लोग इस वीडियो को देख इतने हैरान हैं कि वीडियो का कमेंट सेक्शन उनकी हैरतभरे एक्सप्रेशन से भरा हुआ है।

करंट से खेलते दिखा लड़का

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का पावरहाउस में रखे ट्रांसफॉर्मर का तार अपने नंगे हाथों से जोड़ता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि बिजली के तारों में से करंट की वजह से चिंगारी फूट रही है। फिर भी लड़का बिना किसी सेफ्टी के उस तार को ट्रांसफॉर्मर से जोड़ रहा है। लड़के को देख ऐसा लग रहा है जैसे यह उसके लिए बच्चों का खेल है और वह तारों को ऐसे ही हमेशा जोड़ता है। या फिर यूं कहें कि वीडियो बनाने के लिए यह एक खतरनाक स्टंट भी हो सकता है जिसके लिए वह अपनी जान को जोखिम में डाल रहा है। यह नजारा देखने में ही इतना खतरनाक लग रहा है कि इसे देख किसी की भी रूह कांप उठे।

वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @humoursgagg नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किए हैं। जो पढ़ने में इतने मजेदार हैं कि उन्हें पढ़ते ही आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाओगे। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "भाई का यमराज के साथ उठना-बैठना है।" दूसरे ने लिखा, "यमराज छुट्टी पर हैं शायद।" तीसरे ने लिखा, "यमराज की तरफ से इसे वरदान मिला हुआ है।" ऐसे ही तमाम यूजर्स ने वीडियो पर खूब कमेंट किए हैं।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article