Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप कह उठेंगे कि हर किसी को उसके कर्म का फल जरूर मिलता है। किसी को कर्म का फल बाद में मिलता है तो किसी को तुरंत ही मिल जाता है। इस वीडियो को देखकर आपके मन को संतुष्टि भी मिलेगी। यह वीडियो एक कार वाले और एक साइकिल वाले शख्स से जुड़ा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वीडियो में आप देख पाएंगे कि बारिश के बाद एक जगह सड़क पर पानी भर गया है। इसी सड़क से एक शख्स साइकिल पर सवार होकर गुजर रहा है। इसी बीच वहां एक कार नजर आती है। आप देख सकते हैं कि साइकिल वाले को गुजरता देख कार वाला अपनी स्पीड बढ़ा देता है। दरअसल, वह पानी के छीटों से साइकिल वाले को भिगाना चाहता है। आप देख सकते हैं कि इस काम में वह सफल भी हो जाता है। उसकी इस हरकत की वजह से साइकिल वाला बुरी तरह भीग जाता है। देखें वीडियो-
हालांकि, इसके आगे जो होता है। वह कार वाले ने भी नहींं सोचा होगा। आप देख सकते हैं कि कार वाले को उसके कर्म का फल तुरंत मिल जाता है। दरअसल, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि थोड़ा दूर जाते ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। आप देख पाएंगे कि आगे जाकर कार झाड़ियों में पलट जाती है। वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है।
