वायरल न्यूज़

अजब: बिहार में सरकारी बाबू ने कुत्ते का बना दिया आवास प्रमाण पत्र, अब अधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई

पटना जिले के मसौढ़ी आंचल में डॉग बाबू के नाम से निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने के मामले में DM ने अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिक दर्ज करने का निर्देश दिया है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते का आवास प्रमाण पत्र जारी
  • मामला सामने आने के बाद मचा बवाल
  • डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बिहार से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिहार में 24 जुलाई को एक कुत्ते को आवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद पटना के डीएम ने मामले को संज्ञान में लेकर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बता दें कि कुत्ते का आवास प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सर्टिफिकेट में एक कुत्ते की फोटो भी लगी है।

Dog (15)

कुत्ते का निवासीय प्रमाण पत्र

मामला सामने आने के बाद मचा बवाल

पटना जिले के मसौढ़ी आंचल में डॉग बाबू के नाम से निवास प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में DM ने अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिक दर्ज करने का निर्देश दिया है। बता दें कि इस सर्टिफिकेट में कुत्ते का नाम 'डॉग बाबू' और उसके पिता का नाम ‘कुत्ता बाबू’ लिखा हुआ है। वहीं माता का नाम ‘कुतिया बाबू’ और पता – मोहल्ला काउलीचक, वार्ड नंबर 15, नगर परिषद मसौढ़ी लिखा हुआ है। इस सर्टिफिकेट का नंबर BRCCO/2025/15933581 है।

जिलाधिकारी ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया और अनुमंडल पदाधिकारी मसौढ़ी को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौपने को कहा है। इसके अलावा दोषी कर्मी और अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश भी दिया है। पटना जिलाधिकारी ने ट्वीट कर पूरे मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है और मामला दर्ज किया जा रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article