कुछ लोग अपने आप को हद से ज्यादा स्मार्ट समझते हैं। उन्हें हर एक चीज में अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल करना होता है। ऐसे ही खुद को तेज दिमाग का समझने वाले एक शख्स का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स अपनी बाइक को चोरी होने से बचाने के लिए बाइक को लॉक करने के बावजूद भी अपने दिमागी खुराफात से एक नए तरह का लॉक सिस्टम अपने बाइक के हैंडल में फिट कर देता है। लेकिन उसकी सारी चालाकी तब फेल हो जाती है, जब चोर उसकी बाइक को चंद सेकेंड में ही उड़ा ले जाता है।
बाइक के लिए बनाया फुलप्रूफ सेफ्टी
जुगाड़ के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी बाइक को चोरी होने से बचाने के लिए उसके हैंडल और क्लच को एक साथ कर उसमें एक रिंग फंसाता है और फिर वह उसमें ताला मार देता है। शख्स को लगता है कि शायद उसके इस जुगाड़ से बाइक अब पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन उसकी ये सोच तब गलत साबित होती है जब चोर आता है और एक झटके में उसकी सारी तिकड़मबाजी को लात मारकर उसकी बाइक चुरा ले जाता है।
चोर का ट्यूटोरियल वीडियो
चोर सबसे पहले तो बाइक के हैंडल पर लात मारकर हैंडल लॉक तोड़ता है। फिर बाइक का प्लग निकालकर बाइक को स्टार्ट कर देता है। फिर वह धीरे-धीरे बाइक का गियर डालकर बाइक चलाते हुए दूर निकल जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चोर खुद दूसरों को इस तरह के लॉक को तोड़ने की जानकारी दे रहा है और बता रहा है कि इस तरह के तालों को कैसे तोड़ा जाए।
वीडियो पर लोग ठहाके लगाते आए नजर
चोर के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @log.kya.kahenge नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा, लाइक किया और तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी किए हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां कई लोगों ने चोर को जीनियस बताया, तो कई लोगों ने पूछा कि ये तो ट्यूटोरियल ही था न भाई या फिर बाइक सही में चोरी हो गई है।
