Chapri Stunt Viral Video: दुनियाभर में काफी लोग ऐसे मिल जाएंगे, जिन्हें स्टंट करना बेहद पसंद होता है। लेकिन आजकल की युवा पीढ़ी स्टंटमैन बनने के चक्कर में छपरी बनना ज्यादा पसंद कर रही है। ऐसे कई सारे वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपको इस लड़के पर काफी गुस्सा आएगा और काफी सुनाने का भी मन करेगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का ऑटो को एक साइड से पकड़कर छपरीगिरी कर रहा है, जिसके चक्कर में एक अनजान शख्स गिर जाता है और उसे चोट आ जाती है। दरअसल, वह लड़का एक हाथ से ऑटो पकड़ कर दूसरा हाथ और पैर हवा में उछालता है तभी बगल से एक साइकिल वाला गुजर रहा होता है, जिसे उससे लड़कर गिर जाता है इस हादसे में उसे काफी चोट भी आती है लेकिन तब तक छपरीगिरी करने वाला लड़का ऑटो पर सवार होकर निकल जाता है।
छपरीबाजी करने के चक्कर में गिरा अनजान शख्स
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे छपरी लोगों का कोई इलाज नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसे लोगों के चलते ही मासूमों की जान जाती है। बता दें, इस वीडियो को '@1ndianhacker' नाम के अकाउंट से शेयर किया है, जिस पर अब तक 25 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं।
