Bike Stunt Viral Video: बाइक स्टंट के काफी वीडियोज आपने देखे होंगे लेकिन अक्सर लड़कों के। आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो स्टंट वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें एक लड़की बाइक को अपने इशारों पर नचा रही है। वीडियो देख काफी यूजर्स को कलेजा मुंह में आ गया। लोगों का कहना है कि इतना खतरनाक स्टंट करना वाकई में काबिल-ए-तारीफ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की स्पोर्ट्स बाइक के साथ खेल रही है। यानी उसके स्टंट करने का तरीका थोड़ा कैजुएल है और काफी पागलपन वाला भी। ऐसे में उसकी ये कलाकारी लोगों को काफी चकित कर रही है और लोग शॉक्ड भी हैं कि आखिर एक लड़की इतना भारी बाइक संभाल कैसे सकती है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
लड़की ने बाइक से खतरनाक स्टंट
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स के काफी रिएक्शन भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इतना खतरनाक स्टंट करने के लिए जिगरा चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि काफी बेहतरीन और शानदार स्टंट किया है। बता दें, इस वीडियो को '@AlnzGsha3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक सैकड़ों व्यूज आ चुके हैं।
