वायरल न्यूज़

सूटकेस डेटिंग का नया ट्रेंड! प्रेमी ने सूटकेस में छिपाकर प्रेमिका को हॉस्टल में लाने की कोशिश, अब बन गया मीम का सितारा

हरियाणा में सोनीपत स्थित एक यूनिवर्सिटी के छात्र ने प्रेमिका को सूटकेस में छिपाकर हॉस्टल में ले जाने की कोशिश की, जो सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़ी गई। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद से लोग काफी मौज ले रहे हैं।

Image

प्रेमिका को सूटकेस में छिपाकर ले गया हॉस्टल (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमिका को सूटकेस में छिपाकर ले गया हॉस्टल
  • सोनीपत के ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी का मामला
  • जमकर वायरल हो रहा ये अजीबोगरीब मामला

Sonipat University Suitcase Dating: हरियाणा में सोनीपत के स्थित एक यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक दिलचस्प और मजेदार मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने अपनी प्रेमिका को सूटकेस में छिपाकर लड़कों के हॉस्टल में ले जाने की कोशिश की। छात्र की यह योजना उस समय ध्वस्त हो गई, जब हॉस्टल के सुरक्षाकर्मियों ने सूटकेस की जांच की और इसके अंदर छिपी लड़की को पकड़ लिया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग इसे देखकर हंसने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। छात्र की इस हरकत को देखकर ऐसा लगता है जैसे उसने रोमांस के लिए एक नई 'सूटकेस डेटिंग' ट्रेंड शुरू करने की कोशिश की है!

वीडियो में जब सुरक्षाकर्मी सूटकेस खोलते हैं तो वहां छिपी लड़की की चीखें सुनकर सभी चौंक जाते हैं। सोचिए, जब सूटकेस बंप पर टकराया और गार्ड को आवाज सुनाई दी, तो उस लड़की की स्थिति कितनी हास्यापद रही होगी! शायद वो सोच रही थी कि कब तक इस सूटकेस में बैठकर वेट करना पड़ेंगे। जब वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। बता दें, इस वीडियो को एक्स पर @TheSquind नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर एक यूजर ने तो यह भी लिखा कि इस स्थिति को देखकर 'सूटकेस में बैठी प्रेमिका' और 'सूटकेस खोलते प्रेमी' को मीम मटेरियल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना चाहिए!

प्रेमिका को सूटकेस में छिपाकर ले गया हॉस्टल

हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह देखकर निश्चित रूप से सभी मुस्कुराए होंगे कि प्यार में पागल लोग कभी-कभी कितने अजीब तरीकों से अपने प्यार को व्यक्त करने की कोशिश करते हैं। इस घटना ने साबित कर दिया कि अगर प्यार सच्चा है, तो व्यक्ति सूटकेस में छिपने का भी साहस कर सकता है। लेकिन क्या यह सब मजेदार है या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा! आशा है कि इस छात्र को अगली बार अपनी प्रेमिका को रिसोर्ट या पिकनिक पर ले जाने का कोई बेहतर और सुरक्षित तरीका सूझेगा!

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article